img-fluid

फिल्टर प्लांट में बिखरी निर्माण सामग्री देख नाराज हुए कलेक्टर..तत्काल हटाने के निर्देश

November 14, 2026

  • माकड़ोन की जल प्रदाय योजना के संचालन में एमपीईबी और नगर परिषद के बीच समन्वय की कमी- नियमित पानी सप्लाई और परिसर के रखरखाव पर भी उठे सवाल

उज्जैन। माकड़ोन में करोड़ों की जल प्रदाय योजना तैयार करने के बाद अब उसके सुचारु संचालन और रखरखाव को लेकर जिम्मेदार विभागों के बीच समन्वय की जरूरत पड़ रही है। शुक्रवार को वाटर फिल्टर प्लांट का निरीक्षण करने पहुंचे कलेक्टर को परिसर में जगह-जगह निर्माण सामग्री बिखरी मिली।



  • अव्यवस्थित परिसर देखकर उन्होंने नाराजगी जताई और सामग्री तत्काल हटाने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के तहत माकड़ोन दौरे पर पहुंचे कलेक्टर ने नगर परिषद की जल प्रदाय योजना के फिल्टर प्लांट की कार्यप्रणाली देखी। इस दौरान उन्होंने संबंधित एजेंसी के अधिकारियों से योजना की प्रगति और संचालन की जानकारी ली। निरीक्षण में उन्होंने एमपीईबी और नगर परिषद के मुख्य नगर पालिका अधिकारी को आपसी समन्वय से काम करने की हिदायत दी। साफ था कि जल प्रदाय योजना के संचालन में दोनों विभागों के बीच बेहतर तालमेल जरूरी है, ताकि तकनीकी और बिजली संबंधी दिक्कतों के कारण नागरिकों को पानी के लिए परेशान न होना पड़े।

    प्लांट बना, लेकिन परिसर की व्यवस्था पर ध्यान नहीं
    निरीक्षण के दौरान फिल्टर प्लांट परिसर में निर्माण सामग्री बिखरी मिलने से रखरखाव की व्यवस्था पर सवाल खड़े हुए। कलेक्टर ने अधिकारियों को तत्काल सामग्री हटवाने और परिसर में साफ-सफाई के साथ व्यवस्थित रखरखाव सुनिश्चित करने को कहा। जल प्रदाय जैसी बुनियादी सुविधा से जुड़े प्लांट में इस तरह की अव्यवस्था जिम्मेदारों की निगरानी पर भी सवाल उठाती है। कलेक्टर ने निर्देश दिए कि योजना का संचालन केवल कागजों तक सीमित न रहे, बल्कि नागरिकों को नियमित और बेहतर जल प्रदाय मिले। निरीक्षण के दौरान जिला पंचायत सीईओ श्रेयांश कुमट सहित संबंधित अधिकारी-कर्मचारी मौजूद थे।

    Share:

  • सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved