
उज्जैन। चलती ट्रेनों में बेवजह चेन पुलिंग करने वालों पर उज्जैन रेलवे ने सख्ती बढ़ा दी है। जनवरी से अक्टूबर 2026 के बीच ट्रेन चेन पुलिंग की लगभग 100 घटनाओं में कार्रवाई की हैं। कई को जेल भी भेजा गया हैं। उज्जैन आरपीएफ टीआई नरेंद्र यादव ने बताया कि लगातार बढ़ रही ऐसी घटनाओं ने रेलवे प्रशासन की चिंता बढ़ा दी है, क्योंकि इससे ट्रेनों की समय पालन व्यवस्था और यात्री सुरक्षा दोनों प्रभावित हो रही हैं, इसलिए कार्रवाई भी तेजी कर दी है।
कब कर सकते हैं चेन पुलिंग और कब नहीं…..
बात दें कि रेलवे के नियमानुसार चेन पुलिंग यात्री के ट्रेन से गिरने पर, ट्रेन में आग या धुआं होने पर, गंभीर मेडिकल इमरजेंसी में, महिला या बच्चे की सुरक्षा खतरे में होने पर, दुर्घटना या तकनीकी खतरा दिखने पर, विकलांग या बीमार यात्री छूट जाने पर कि जा सकती हैं। इन परिस्थियों में चेन खींचना अपराध की श्रेणी में नहीं आता हैं, लेकिन स्टेशन से पहले उतरने के लिए, परिचित को चढ़ाने या उतारने के लिए, जल्दबाजी या सुविधा के लिए ट्रेन रोकना और मजाक या बिना कारण चेन खींचना अपराध की श्रेणी में आता हैं।
सजा व जुमान का है प्रावधान….
रेलवे अधिकारियों के मुताबिक भारतीय रेलवे अधिनियम की धारा 141 के तहत बिना उचित कारण अलार्म चेन पुलिंग करने पर जुर्माना, गिरफ्तारी और जेल तक की सजा का प्रावधान है। इसी नियम के तहत रतलाम मंडल में कई बार बड़ी कार्रवाई की गई। रेलवे सुरक्षा बल और ऑपरेटिंग विभाग संयुक्त रूप से ऐसे मामलों की निगरानी कर रहे हैं।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved