img-fluid

MP में मतदाता सूची में जुड़े 8.19 लाख नए नाम, कुल वोटरों की संख्या 5.48 करोड़ के करीब पहुंची

November 14, 2026

भोपाल। मध्यप्रदेश (Madhya Pradesh) में मतदाताओं (Voters) की संख्या में 8.19 लाख से अधिक की बढ़ोतरी हुई है। विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण (Special Summary Revision)-2027 के तहत गुरुवार को जारी प्रारूप मतदाता सूची (Voter List) में प्रदेश के कुल मतदाताओं की संख्या बढ़कर 5 करोड़ 47 लाख 99 हजार 628 हो गई है। फरवरी 2026 में प्रकाशित एसआईआर की अंतिम मतदाता सूची की तुलना में यह बढ़ोतरी दर्ज की गई है। प्रदेश में विधानसभा चुनाव से करीब दो साल पहले मतदाताओं की संख्या में हुआ यह इजाफा राजनीतिक दृष्टि से भी महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

निर्वाचन आयोग (Election Commission) के आंकड़ों के अनुसार, नई प्रारूप सूची में 4 लाख 38 हजार 361 महिला, 3 लाख 80 हजार 169 पुरुष और 33 थर्ड जेंडर मतदाता जुड़े हैं। अब प्रदेश में पुरुष मतदाताओं की संख्या 2 करोड़ 82 लाख 85 हजार 144 और महिला मतदाताओं की संख्या 2 करोड़ 65 लाख 13 हजार 547 हो गई है। वहीं थर्ड जेंडर मतदाताओं की संख्या 937 दर्ज की गई है।


  • फरवरी 2026 में एसआईआर की अंतिम सूची प्रकाशित होने के समय प्रदेश में कुल 5 करोड़ 39 लाख 81 हजार 65 मतदाता थे। इनमें 2 करोड़ 79 लाख 4 हजार 975 पुरुष, 2 करोड़ 60 लाख 75 हजार 186 महिलाएं और 904 थर्ड जेंडर मतदाता शामिल थे। नई प्रारूप सूची में इनकी संख्या बढ़ी है।

    आयु वर्ग के हिसाब से देखें तो प्रदेश में 30 से 39 वर्ष के मतदाताओं की संख्या सबसे अधिक है। इस वर्ग में 1 करोड़ 40 लाख 50 हजार 865 मतदाता दर्ज किए गए हैं। इसके बाद 20 से 29 वर्ष के आयु वर्ग में 1 करोड़ 29 लाख 48 हजार 107 मतदाता हैं।

    निर्वाचन आयोग ने प्रारूप मतदाता सूची पर दावे और आपत्तियां दर्ज कराने के लिए 11 दिसंबर तक का समय दिया है। इसके बाद प्राप्त आवेदनों और आपत्तियों का निराकरण किया जाएगा। अंतिम मतदाता सूची 4 जनवरी 2027 को प्रकाशित होगी।

    Share:

  • सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved