img-fluid

MP: होमवर्क नहीं करने पर प्रिंसिपल की क्रूरता, छात्रों को बनाया मुर्गा, फिर कांटेदार डंडे से पीटा

November 14, 2026

उज्जैन। मध्य प्रदेश के उज्जैन जिले के नागदा से शिक्षा के मंदिर को शर्मसार कर देने वाला एक गंभीर मामला सामने आया है। यहां के प्रसिद्ध भारत कॉमर्स विद्यालय में प्राचार्य पर बच्चों को मुर्गा बनाकर कांटेदार डंडे से पीटने और लात मारने का गंभीर आरोप लगा है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल होने के बाद मामला तूल पकड़ चुका है और पीड़ित छात्र के परिजनों ने पुलिस थाने में इसकी आधिकारिक शिकायत दर्ज कराई है।

होमवर्क भूलने पर बरपाया कहर
प्राप्त जानकारी के अनुसार, नागदा स्थित भारत कॉमर्स स्कूल का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें प्राचार्य डॉ. केबी गुप्ता (कुंज बिहारी गुप्ता) छात्रों को मुर्गा बनाकर बेरहमी से लात मारते और कांटेदार डंडे से पीटते हुए साफ दिखाई दे रहे हैं। बताया जा रहा है कि छात्रों द्वारा होमवर्क की कॉपी भूल जाने पर प्राचार्य अपना आपा खो बैठे और उन्होंने बच्चों पर इस अमानवीयता को अंजाम दिया।


  • मामले में नौवीं कक्षा के एक छात्र के पिता दिनेश सिसौदिया ने 13 नवंबर को बिरलाग्राम थाने में पहुंचकर लिखित शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने अपनी शिकायत में बताया कि उनके बेटे को न सिर्फ कांटेदार लकड़ी से पीटा गया, बल्कि मुर्गा बनाकर उसपर लातें भी बरसाई गईं। इतना ही नहीं, पीड़ित परिजनों का यह भी आरोप है कि इससे करीब 11 महीने पहले भी इसी प्राचार्य ने एक अन्य बच्चे के बाल काट दिए थे।

    पत्रकार से बदसलूकी और प्राचार्य की सफाई
    घटना की कवरेज करने पहुँचे एक मीडियाकर्मी के साथ भी प्राचार्य द्वारा बदसलूकी किए जाने का मामला सामने आया है। इस पूरे घटनाक्रम के तूल पकड़ने के बाद शिक्षण समिति के उपाध्यक्ष ने कड़ा रुख अपनाते हुए कहा है कि यदि जांच में घटना सही पाई जाती है, तो प्राचार्य को तुरंत सस्पेंड किया जाएगा।

    दूसरी ओर आरोपी प्राचार्य डॉ. कुंजबिहारी गुप्ता ने अपने ऊपर लगे तमाम आरोपों को खारिज करते हुए इसे एक साजिश करार दिया है। उन्होंने सफाई देते हुए कहा कि उन्होंने बच्चों को लात से मारा नहीं था, बल्कि उन्हें ‘ऊंचा’ किया था। बच्चों के पढ़ाई न करने की जानकारी उनके अभिभावकों को भी दिए जाने की बात कहते हुए उन्होंने दावा किया कि उन्हें स्कूल से हटाने के लिए यह पूरा घटनाक्रम प्रायोजित तरीके से रचा गया है। बहरहाल, वायरल वीडियो और परिजनों की शिकायत के आधार पर पुलिस और जिला शिक्षा विभाग इस मामले की गहराई से जांच कर रहा है। अब देखना यह होगा कि इस क्रूरता के खिलाफ प्रशासन क्या सख्त कदम उठाता है।

    Share:

  • 14 करोड़ मतदाताओं को अवैध बताया...राहुल गांधी ने निर्वाचन आयोग पर उठाए सवाल

    Sat Nov 14 , 2026
    नई दिल्ली। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने भारत सम्मेलन 2026 के समापन सत्र को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने 2024 के लोकसभा चुनाव और निर्वाचन आयोग को लेकर सवाल उठाए। उन्होंने महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव का भी जिक्र किया। इस दौरान तेलंगाना के मुख्यमंत्री ए रेवंत रेड्डी भी मौजूद रहे। सम्मेलन […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved