img-fluid

इंदौर: बैंकॉक फ्लाइट पर संकट, आगे के स्लॉट कन्फर्म नहीं होने से टल सकती है उड़ान

November 16, 2026

2 दिसंबर से शुरू होनी थी एयर इंडिया एक्सप्रेस की सीधी उड़ान, सप्ताह में चार दिन संचालन की थी तैयारी, लेकिन अब तक बुकिंग शुरू नहीं हुई

इंदौर। इंदौर (Indore) से बैंकॉक (Bangkok) की सीधी इंटरनेशनल फ्लाइट (International Flight) शुरू होने का इंतजार कर रहे यात्रियों (Passengers) को अभी और इंतजार करना पड़ सकता है। एयर इंडिया एक्सप्रेस (Air India Express) ने 2 दिसंबर से इस उड़ान को शुरू करने की तैयारी की थी, लेकिन बैंकॉक से आगे की कनेक्टिंग फ्लाइट के स्लॉट कन्फर्म नहीं होने के कारण मामला अटक गया है। ऐसे में निर्धारित तारीख से उड़ान का संचालन शुरू होना मुश्किल नजर आ रहा है। हालांकि, एयरलाइन की ओर से अभी नई तारीख घोषित नहीं की गई है।


  • उल्लेखनीय है कि एयर इंडिया एक्सप्रेस ने विंटर शेड्यूल में इंदौर से बैंकॉक के बीच सप्ताह में चार दिन सीधी उड़ान संचालित करने की योजना बनाई थी। इसके लिए सुबह 9.40 बजे इंदौर से रवाना होने का प्रस्तावित शेड्यूल भी जारी किया गया था। इंदौर और बैंकॉक एयरपोर्ट से उड़ान के लिए जरूरी अनुमति मिल चुकी है, लेकिन एयरलाइन बैंकॉक से आगे दूसरे शहरों तक यात्रियों को कनेक्टिविटी देने की तैयारी में है। इसके लिए आगे के रूट और स्लॉट की मंजूरी मिलना बाकी है। इसी वजह से उड़ान की शुरुआत में देरी हो रही है।

    आगे की कनेक्टिविटी मिलने पर शुरू होगी बुकिंग
    एयरलाइन से जुड़े सूत्रों के अनुसार, बैंकॉक से आगे की कनेक्टिंग फ्लाइट के लिए अनुमति मिलते ही टिकटों की बुकिंग शुरू की जाएगी। एयरलाइन इस रूट को केवल इंदौर-बैंकॉक तक सीमित रखने के बजाय यात्रियों को बैंकॉक से दूसरे शहरों तक भी कनेक्टिविटी देना चाहती है, ताकि यात्रियों को अधिक विकल्प मिल सकें और रूट व्यावसायिक रूप से भी बेहतर साबित हो।

    Share:

  • Nvidia की कमान फिर संभालेंगे जेनसन हुआंग? सिलिकॉन वैली में बना वॉर रूम, व्हाइट हाउस तक पहुंची वापसी की कोशिश

    Mon Nov 16 , 2026
    नई दिल्ली । दुनिया की सबसे बड़ी चिप निर्माता कंपनियों (Major chip manufacturing companies)में शामिल Nvidia में नेतृत्व को लेकर एक बार फिर हलचल तेज हो गई है। कंपनी के पूर्व CEO जेनसन हुआंग (Jensen Huang)के इस्तीफे के कुछ ही दिनों बाद उनकी वापसी की चर्चाओं ने टेक जगत(Tech World) में नई बहस छेड़ दी […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved