img-fluid

महाकाल मंदिर की सुरक्षा व्यवस्था पर विधायक नाराज

November 16, 2026

  • सोशल मीडिया पर नाराजगी जाहिर की

उज्जैन। महाकाल मंदिर में श्रद्धालुओं के साथ मारपीट और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर विवाद बढ़ता जा रहा है। मंगलवार तड़के दिल्ली से आए चार श्रद्धालुओं के साथ मंदिर परिसर में मारपीट की घटना के बाद अब भाजपा के जनप्रतिनिधियों ने भी मंदिर समिति की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए हैं। पहले भाजपा पार्षद ने घटना को गलत बताते हुए सुरक्षा गार्डों के व्यवहार पर नाराजगी जताई थी। अब आलोट से भाजपा विधायक चिंतामणि मालवीय ने सोशल मीडिया के जरिए मंदिर समिति को घेरा है।


  • विधायक मालवीय ने कहा कि महाकाल मंदिर अब गुंडा स्वरूप बाउंसर्स के हवाले कर दिया गया है। इन्हें श्रद्धालुओं के भक्तिभाव और उनके महत्व का कोई ज्ञान नहीं है। उन्होंने व्यवस्था भंग करने के आरोप में चार दर्शनार्थियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने को बेहद अफसोसजनक बताया। मालवीय ने कहा कि सालभर में ऐसी कई घटनाएं सामने आई हैं, जिनमें आस्थावान श्रद्धालुओं के साथ मारपीट और अपमानजनक व्यवहार किया गया। इसके बावजूद कार्रवाई श्रद्धालुओं के खिलाफ ही हो रही है। मंगलवार तड़के भस्म आरती के दौरान चलित दर्शन व्यवस्था की लाइन में त्रिवेणी द्वार के अंदर अव्यवस्था को लेकर विवाद हुआ था। मंदिर समिति की कोर सिक्योरिटी कंपनी के एएसओ पवन शर्मा ने महाकाल थाने में आवेदन देकर बताया कि कुछ दर्शनार्थियों ने निर्धारित लाइन तोड़कर बैरिकेड के अंदर प्रवेश किया था। इस दौरान दिल्ली से आए जतिन गोयल, अनुज गोयल, अमर गोयल और सत्यम के साथ सुरक्षाकर्मियों की मारपीट हुई। इसके बाद मंदिर समिति के सुरक्षाकर्मियों की ओर से चारों श्रद्धालुओं के खिलाफ महाकाल थाने में मामला दर्ज कराया गया। घटना के बाद मंदिर प्रशासन की कार्रवाई और सुरक्षाकर्मियों के व्यवहार पर सवाल उठ रहे हैं। भाजपा विधायक चिंतामणि मालवीय ने अपनी प्रतिक्रिया में अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष रविंद्र पुरी महाराज के साथ हुई घटना का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि कुछ दिन पहले उनके साथ भी ऐसी घटना हुई थी, जिसका उन्होंने सार्वजनिक रूप से उल्लेख किया था। मंदिर में लगातार इस तरह की घटनाएं होना चिंता का विषय है। मालवीय ने कहा कि काल भैरव मंदिर में भी अव्यवस्थाएं हैं, लेकिन श्रद्धालुओं की सुविधाओं को लेकर कोई समीक्षा नहीं की जा रही। इस विषय पर उज्जैन के सभी जनप्रतिनिधियों, पंडित-पुजारियों और महाकाल मंदिर से जुड़े सभी पक्षों को गंभीरता से विचार करना चाहिए। इससे पहले भाजपा पार्षद शिवेंद्र तिवारी ने भी दिल्ली के श्रद्धालुओं के साथ हुई मारपीट को गलत बताते हुए मंदिर की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाए थे। उन्होंने कहा था कि महाकाल मंदिर में आए दिन श्रद्धालुओं के साथ मारपीट की घटनाएं हो रही हैं। सुरक्षा गार्डों के हौसले इतने बुलंद हैं कि वे किसी को कुछ नहीं समझते। तिवारी ने कहा कि पिछले दो वर्षों से लगातार ऐसी घटनाएं सामने आ रही हैं। इससे उज्जैन और महाकाल मंदिर समिति, दोनों की छवि खराब हो रही है।

    Share:

  • कॉलेजों में कितने छात्र डिप्रेशन में हैं..हर महीने देनी होगी रिपोर्ट

    Mon Nov 16 , 2026
    उज्जैन। मप्र के कॉलेजों में आत्महत्या के मामलों समेत डिप्रेशन में रहने वाले छात्र-छात्राओं की मॉनीटरिंग की हर महीने रिपोर्ट देना होगी। विभाग ने इसके लिए महीने की 20 तारीख तय कर दी है। उच्च शिक्षा संचालनालय 27 नवम्बर को एनआईसी के माध्यम से इसके लिए एक बड़ी बैठक करने वाला है। इसमें प्रदेश के […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved