img-fluid

इंदौर में तीन सड़कों पर पार्किंग का प्रयोग रहा सफल, अब 24 सड़कों को ठेके पर देने के लिए परिषद में भेजेंगे प्रस्ताव

November 16, 2026

इंदौर। नगर निगम द्वारा बेहतर यातायात के लिए तीन सड़कों पर किया गया प्रयोग सफल रहा है। अब 24 सड़कों पर सड़क किनारे पार्किंग का कार्य ठेके पर देने का प्रस्ताव महापौर परिषद में भेजा जाएगा। सड़क सुरक्षा समिति के अनुमोदन से यह नई पहल शुरू हुई है। कलेक्टर शिवम वर्मा द्वारा शहर के यातायात के दबाव वाले 24 मार्गों पर सड़क के किनारे पैड पार्किंग शुरू करने की पहल की गई थी। इस बारे में सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में जिला प्रशासन, नगर निगम और यातायात विभाग के अधिकारियों द्वारा विचार-विमर्श करने के बाद इस प्रस्ताव को मंजूरी दी गई थी। जब निगम के अधिकारियों द्वारा 24 सड़कों को ठेके पर देने के लिए कार्रवाई शुरू की जाने लगी तो महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने कहा था कि पहले जरा कुछ सड़कों पर रोड साइड पार्किंग का प्रयोग करके देखना चाहिए। इस प्रयोग के जो परिणाम सामने आते हैं, उन्हें देखते हुए आगे कदम उठाए जाएंगे। इसके बाद नगर निगम द्वारा तीन सड़कों को प्रयोग के लिए चिह्नित किया गया। इनमें जेल रोड, आदर्श रोड के रूप में पहचाने जाने वाले ग्रेटर कैलाश रोड और एमजी रोड पर कोठारी मार्केट चौराहा से गुरुद्वारा तक के क्षेत्र को शामिल किया गया। तीन सड़कों पर किए गए प्रयोग के अच्छे परिणाम सामने आने के बाद अब नगर निगम द्वारा 24 सड़कों पर सड़क के किनारे पार्किंग का कार्य निजी क्षेत्र के ठेकेदार को ठेके पर देने की पहल शुरू कर दी गई है। इस बारे में विस्तृत प्रस्ताव तैयार कर महापौर परिषद को भेजा जा रहा है। वहां से प्रस्ताव की मंजूरी होने के बाद निगम द्वारा टेंडर जारी कर ठेकेदार के चयन की प्रक्रिया की जाएगी।

सुगम हुआ जेलरोड का यातायात
निगम के अपर आयुक्त आकाश सिंह ने बताया कि इस प्रयोग के परिणाम स्वरूप जेल रोड में बड़ा अंतर नजर आया है। वहां पर यातायात जाम होने की समस्या बहुत ही सामान्य समस्या के रूप में थी। एक दिन में कई बार यातायात जाम हो जाता था। इस प्रयोग को करने के बाद जेल रोड सुगम यातायात का केंद्र बन गया। वाहन चालक आसानी से अपना वाहन लेकर निकलते रहे। इसके साथ ही वहां की दुकानों पर ग्राहकों का जाना भी सुगम हो सका।


  • बिना कर्मचारी के चली आदर्श रोड
    गिटार चौराहा से लेकर साकेत नगर चौराहा तक वाले क्षेत्र की आदर्श रोड पर तो नगर निगम द्वारा अपने कर्मचारी नहीं लगाए गए थे, इसके बाद भी लोगों ने सड़क पर खींची गई लाइन का पालन करते हुए अपनी गाड़ियां खड़ी की। इस क्षेत्र का भी यातायात इस पहल से बेहतर हो गया। इन सड़कों पर नगर निगम द्वारा सड़क के किनारे पार्किंग करने के लिए लाइन खींच दी गई थी। निगम के कर्मचारियों की ड्यूटी लगाते हुए नागरिकों से कहा गया कि उन्हें अपनी गाड़ी इस लाइन के अंदर ही पार्क करना है। दीपावली के त्योहार के मौके पर इस प्रयोग के अच्छे परिणाम सामने आए हैं।

    नई व्यवस्था से क्या होगा लाभ
    सड़कों की यातायात व्यवस्था बेहतर हो जाएगी।
    सड़कों पर जाम लगने की समस्या समाप्त हो सकेगी।
    नगर निगम को राजस्व का एक नया रास्ता मिल सकेगा।
    नागरिकों में जागरूकता आएगी।
    खराब यातायात के लिए बनी इंदौर की पहचान बदल सकेगी।

    Share:

  • अब पूरे देश में नहीं बिक सकेगा एनालॉग पनीर

    Mon Nov 16 , 2026
    इंदौर, विकाससिंह राठौर। पनीर के नाम पर गैर-दुग्ध उत्पाद बेचकर उपभोक्ताओं को गुमराह करने वाले कारोबारियों पर अब देशभर में शिकंजा कसने की तैयारी है। मध्यप्रदेश सहित कई राज्यों में एनालॉग पनीर पर प्रतिबंध लगाए जाने के बाद अब भारतीय खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण (एफएसएसएआई) ने पूरे देश में इस पर रोक लगाने के […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved