img-fluid

आसियान समिट में PM मोदी का वैश्विक स्थिरता पर जोर; अब क्वाड मंच पर ट्रंप के साथ आएंगे नजर

November 17, 2026

नई दिल्ली. फिलीपींस (Philippines) की राजधानी मनीला (Manila) में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi ) और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) आज क्वाड के मंच पर एक साथ नजर आएंगे. इसके साथ ही आज मनीला में आसियान (ASEAN) और ईस्ट एशिया समिट का भी आयोजन हो रहा है, जिसमें दुनिया के कई बड़े नेता हिस्सा ले रहे हैं.


  • पीएम मोदी ने आसियान समिट को संबोधित किया. इस दौरान उन्होंने कहा कि दुनिया कई संकटों से गुजरी है और ऐसे में विश्व को शांति और स्थिरता की जरूरत है. उन्होंने कहा, हमारे पास सामर्थ्य भी है और संकल्प भी जिससे हम आपसी भागीदारी को नई दिशा दे सकते हैं.

    अमेरिका, जापान, ऑस्ट्रेलिया और भारत के इस समूह (क्वाड) की ये बैठक डोनाल्ड ट्रंप के लिए पहली होगी. ये बैठक इस समूह के पिछले सम्मेलन के दो साल बाद हो रही है, जिसे उनके पूर्ववर्ती जो बाइडेन अपनी विदेश नीति की एक बड़ी उपलब्धि मानते थे.

    ये बैठक चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग की मेजबानी में होने वाले एपेक (APEC) सम्मेलन से ठीक पहले हो रही है. जिनपिंग पहले भी क्वाड पर बीजिंग को घेरने की कोशिश करने का आरोप लगाते रहे हैं. हालांकि, क्वाड के सदस्य देशों ने हमेशा कहा है कि ये ग्रुप किसी एक देश के खिलाफ नहीं है.

    मनीला के खालसा दीवान गुरुद्वारे पहुंचे पीएम मोदी
    फिलीपींस दौरे पर पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मनीला स्थित खालसा दीवान गुरुद्वारे का भी दौरा किया. यहां उन्होंने ग्राउंडब्रेकिंग सेरेमनी में हिस्सा लिया और स्थानीय सिख समुदाय के लोगों से मुलाकात की.

    ट्रंप सोमवार को वॉशिंगटन से अपने एशिया दौरे के लिए रवाना हुए थे. मैरीलैंड के जॉइंट बेस एंड्रयूज से एयर फोर्स वन विमान में उनके साथ विदेश मंत्री मार्को रुबियो और ट्रेजरी सेक्रेटरी स्कॉट बेसेंट भी मौजूद रहे.

    फिलीपींस रवाना होने से पहले पत्रकारों से बात करते हुए ट्रंप ने संकेत दिया कि फिलीपींस के बाद वो चीन जाएंगे, जहां उनकी उत्तर कोरियाई नेता किम जोंग उन से मुलाकात हो सकती है. ट्रंप ने कहा कि किम के साथ ये संभावित बैठक चीन में होगी और ये चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग पर निर्भर करेगी.

    इसके अलावा, ट्रंप ने बताया कि इस दौरान वो जिनपिंग और रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से भी मुलाकात करेंगे. इन बैठकों में यूक्रेन में जारी रूस के युद्ध, परमाणु अप्रसार और ईरान के साथ चल रहे युद्ध जैसे वैश्विक मुद्दों पर चर्चा होने की संभावना है.

    Share:

  • भारत से टेस्ट सीरीज शुरू होने से पहले न्यूजीलैंड को झटका, चोट के कारण मिचेल सेंटनर बाहर.

    Tue Nov 17 , 2026
    नई दिल्ली ।भारत (India) और न्यूजीलैंड (New Zealand) के बीच होने वाली दो मैचों की टेस्ट सीरीज (Test Series) से ठीक पहले मेहमान टीम को बड़ा झटका लगा है। न्यूजीलैंड के अनुभवी ऑलराउंडर मिचेल सेंटनर (Mitchell Santner) चोट के कारण इस सीरीज में नहीं खेल पाएंगे। उनके दाएं हाथ में फ्रैक्चर हुआ है। उनकी जगह […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved