img-fluid

डम्पर में ढुल रही थी चोरी की हार्डमुरम

November 17, 2026

जबलपुर। बरगी के मंगेली गांव के पास बिना नंबर के एक डम्पर में चोरी की हार्डमुरम ढुल रही थी। पुलिस ने डम्पर को रोककर पूछताछ की, जिसमे ंचालक के पास न तो डम्पर के कागजात मिले और न ही खनिज ढोने की कोई रॉयल्टी। लिहाजा पुलिस ने आरोपी चालक को हिरासत में लेते हुए डम्पर जब्त किया।


  • थाना प्रभारी बरगी नीलेश दोहरे ने बताया कि रविवार-सोमवार की दम्यानी रात दौरान पेट्रोलिंग ग्राम मंगेली श्रमोदय स्कूल के पास एक सफेद आसमानी रंग का डम्पर गौर से तिलवारा तरफ आते दिखा, जिसे रोक कर चालक से नाम पता पूछने पर चालक ने अपना नाम आशीष चौधरी निवासी ग्राम निगरी बताया। डम्पर में लोड मुरूम के संबंध में पूछताछ करने पर रायल्टी व दस्तावेज नहीं होना बताते हुये डम्पर का रजिस्टेऊशन नम्बर एमपी 20 एचबी 6884 होना एवं डम्फर मालिक भूपेन्द्र यादव के कहने पर गौर तरफ से मुरम खदान से भरकर भेड़ाघाट में बेचने ले जाना बताया। डम्पर चालक द्वारा अवैध रूप से मुरूम चोरी कर परिवहन करना पाया जाने से डम्फर चालक आशीष चौधरी के कब्जे से डम्पर मय मुरूम के जब्त किया।

    Share:

  • भगवान बिरसा मुंडा ने जल, जंगल, जमीन और देश की अस्मिता के लिए दिया बलिदान : मुख्यमंत्री

    Tue Nov 17 , 2026
    ब्यौहारी में जनजातीय गौरव सप्ताह का राज्य स्तरीय आयोजन, मुख्यमंत्री ने 357.71 करोड़ रुपये के 82 विकास कार्यों की दी सौगात शहडोल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि महान जननायक एवं क्रांतिकारी भगवान बिरसा मुंडा ने मात्र 25 वर्ष की आयु में अपने संघर्ष और साहस से ब्रिटिश साम्राज्य को चुनौती दी। उन्होंने जल, […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved