img-fluid

कालभैरव मंदिर का निर्गम द्वार शुरू हुआ लोहे का नया पुल बनकर हुआ तैयार

November 17, 2026

उज्जैन। कालभैरव मंदिर में लोगों की सुविधा के लिए आने-जाने की व्यवस्था बदली गई है। कालभैरव मंदिर परिसर में कई निर्माण कार्य हो रहे हैं। यहाँ श्रद्धालुओं के आवागमन के लिए लोहे का नया ब्रिज बनाया गया है। निर्माण कार्यों के चलते पिछले दिनों मंदिर के मुख्य द्वार से प्रवेश व्यवस्था रोक दी गई तथा निर्गम द्वारा से आवागमन निर्धारित किया गया था।


  • अभी भी काम चल रहा है, इस कारण निर्गम द्वार से आवाजाही व्यवस्था रखी गई है। इधर मुख्य द्वार के सामने लोहे का नया ब्रिज बनकर तैयार हो गया है। मंदिर समिति का कहना है कि लोगों के आवागमन की सुविधा का निर्धारण निर्माण कार्यों के चलते किया गया है, इसके पीछे वजह यह है कि निर्माण कार्य निर्बाध रूप से चलते रहे और श्रद्धालुओं को भी मंदिर में प्रवेश और निकासी की व्यवस्था चलती रही। जब तक यह निर्माण कार्य पूर्ण नहीं होते तब तक व्यवस्था परिवर्तित रहेगी और आवागमन बहाल रहेगा। उल्लेखनीय है कि वर्तमान में मंदिर में हजारों की संख्या में श्रद्धालु प्रतिदिन पहुँच रहे हैं और दर्शनों में उन्हें 4 से 5 घंटे का समय लग रहा है।

    Share:

  • सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved