img-fluid

गुजरात से उज्जैन पहुंचे 100 दिव्यांग श्रद्धालु, किए भगवान महाकाल के दर्शन

November 17, 2026

उज्जैन। उज्जैन (Ujjain) के श्री महाकालेश्वर मंदिर (Shri Mahakaleshwar Temple) में मंगलवार को गुजरात (Gujarat) से आए दिव्यांग श्रद्धालुओं के दल ने भगवान महाकाल के दर्शन किए। गुजरात के मेहसाणा जिले के विसनगर स्थित उत्तर गुजरात विकलांग कल्याण संघ के करीब 150 सदस्यीय दल में लगभग 100 दिव्यांगजन शामिल हैं। यह दल उज्जैन में आयोजित शिव महापुराण सत्संग में शामिल होने आया है।


  • दिव्यांग श्रद्धालुओं को दर्शन के दौरान किसी तरह की परेशानी न हो, इसके लिए श्री महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति ने विशेष व्यवस्थाएं कीं। मंदिर समिति की ओर से श्रद्धालुओं के आने-जाने के लिए ई-कार्ट और व्हीलचेयर की सुविधा उपलब्ध कराई गई, जिससे सभी ने आसानी से भगवान महाकाल के दर्शन किए। दर्शन के बाद संस्था के पदाधिकारियों और श्रद्धालुओं ने मंदिर समिति की व्यवस्थाओं की सराहना की। उन्होंने कहा कि दिव्यांगजनों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए की गई यह पहल सराहनीय है। इससे सभी श्रद्धालुओं को बिना परेशानी भगवान के दर्शन करने का अवसर मिल रहा है।

    Share:

  • MP: पत्नी की हत्या करने वाले दरिंदे पति को उम्रकैद की सजा, गला घोंटकर की थी हत्या

    Tue Nov 17 , 2026
    ग्वालियर। ग्वालियर में पत्नी की हत्या के मामले में अदालत ने दोषी पति को उम्रकैद की सजा सुनाई है। घाटीगांव थाना क्षेत्र के खेरिया मोदी गांव में पांच साल पहले हुई इस वारदात में पति फूल सिंह रजक उर्फ भगत ने अपनी पत्नी मंदाकिनी की गला दबाकर हत्या कर दी थी। इतना ही नहीं, हत्या […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved