img-fluid

होर्मुज स्ट्रेट में फिर बढ़ा तनाव, ईरान ने अमेरिका में बने LUCAS ड्रोन को मार गिराने का किया दावा

November 18, 2026

तेहरान। ईरान और अमेरिका (Iran and the United States) के बीच सैन्य तनाव (Military tension) एक बार फिर बढ़ता नजर आ रहा है। ईरानी सेना ने दावा किया है कि उसकी वायु रक्षा प्रणालियों ने होर्मुज स्ट्रेट (Strait of Hormuz) के ऊपर अमेरिका में निर्मित LUCAS ड्रोन को मार गिराया है। ईरान के सरकारी प्रसारक IRIB ने सेना के बयान के हवाले से बताया कि ड्रोन की पहचान समुद्री क्षेत्र के ऊपर की गई थी। इसके बाद उसे निशाना बनाकर नष्ट कर दिया गया। हालांकि, अमेरिका ने इस घटना की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।

यह घटनाक्रम ऐसे समय सामने आया है, जब क्षेत्र में दोनों देशों की सैन्य गतिविधियां तेज हो रही हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, होर्मुज स्ट्रेट में स्थित केश्म द्वीप के लोगों ने केश्म शहर के उत्तर-पश्चिमी इलाके में कई धमाकों की आवाजें सुनीं। इसके अलावा आसमान में धुआं उठता भी दिखाई दिया। स्थानीय लोगों के इन दावों को ईरानी सेना की ओर से ड्रोन मार गिराए जाने की घटना से जोड़कर देखा जा रहा है।

केश्म द्वीप की भौगोलिक स्थिति काफी महत्वपूर्ण है, क्योंकि यह दुनिया के प्रमुख समुद्री व्यापारिक मार्गों में शामिल होर्मुज स्ट्रेट के पास स्थित है। ऐसे में यहां किसी भी सैन्य गतिविधि का असर क्षेत्रीय सुरक्षा और अंतरराष्ट्रीय समुद्री आवाजाही पर पड़ सकता है।

दो अमेरिकी ड्रोन मार गिराने का दावा

LUCAS ड्रोन को नष्ट करने के दावे से कुछ समय पहले ईरान की इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) ने भी एक अमेरिकी ड्रोन को मार गिराने की जानकारी दी थी। आईआरजीसी के मुताबिक, उसकी वायु रक्षा प्रणालियों ने केश्म द्वीप के दक्षिण में अमेरिका के MQ-1 प्रीडेटर ड्रोन को निशाना बनाया था।

इसके बाद ईरानी सेना ने LUCAS ड्रोन को मार गिराने का दावा किया। इस तरह ईरान ने एक ही क्षेत्र में दो अमेरिकी ड्रोन नष्ट करने की बात कही है। हालांकि, दोनों घटनाओं की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हुई है। अमेरिकी सेना ने भी अपने ड्रोन के नुकसान को लेकर कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया है।

अमेरिकी सेना ने ईरानी ड्रोन हमले रोकने का किया दावा

ईरान के इन दावों से कुछ घंटे पहले अमेरिकी सेना की सेंट्रल कमांड (CENTCOM) ने बताया था कि उसकी सेनाओं ने बहरीन की दिशा में भेजे गए ईरान के कई एकतरफा हमलावर ड्रोन को हवा में ही रोक दिया। अमेरिकी कमान के अनुसार, इस कार्रवाई में अमेरिकी सैन्य उपकरणों को कोई नुकसान नहीं पहुंचा और न ही कोई अमेरिकी सैनिक घायल हुआ। सेंटकॉम ने कहा कि अमेरिकी सेना और उसके सहयोगी बल क्षेत्र में पूरी तरह सतर्क हैं।



  • बहरीन भी ईरान के निशाने पर

    दूसरी ओर, ईरान ने दावा किया कि बहरीन में उसका अभियान शेख ईसा एयरबेस पर तैनात अमेरिकी रडार सिस्टम को निशाना बनाने के लिए था। बहरीन के अधिकारियों ने भी पुष्टि की कि उनकी वायु रक्षा प्रणालियों ने आने वाले ड्रोन को बीच में ही रोक दिया।

    इस दौरान राजधानी मनामा और आसपास के इलाकों में धमाकों की आवाजें सुनी गईं। संभावित खतरे को देखते हुए लोगों के मोबाइल फोन पर आपातकालीन अलर्ट भी भेजे गए। बाद में बहरीन के गृह मंत्रालय ने खतरा टलने और स्थिति सामान्य होने की जानकारी दी। हालांकि, नागरिकों की सुरक्षा को देखते हुए एहतियाती उपाय जारी रखने की बात कही गई।

    फिलहाल होर्मुज स्ट्रेट और खाड़ी क्षेत्र में बढ़ती सैन्य गतिविधियों ने अंतरराष्ट्रीय सुरक्षा को लेकर चिंताएं बढ़ा दी हैं। दोनों पक्षों के दावों की स्वतंत्र पुष्टि होना अभी बाकी है।

    Share:

  • मैदान पर अब नहीं दिखेगा माही का जलवा, धोनी के संन्यास पर जडेजा से इरफान तक हुए भावुक, IPL ने कहा- फॉरएवर एन इमोशन

    Wed Nov 18 , 2026
    नई दिल्ली। महेंद्र सिंह धोनी(Mahendra Singh dhoni) के आईपीएल (IPL)में खिलाड़ी के तौर पर सफर का अंत होने की खबर ने क्रिकेट जगत(The world of cricket) को भावुक कर दिया है। करीब 18 साल तक इस टूर्नामेंट (Tournament)में अपनी कप्तानी और खेल से पहचान बनाने वाले धोनी अब चेन्नई सुपर किंग्स के लिए मैदान पर […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved