img-fluid

ट्रंप क्यों पहुंचे चीन? शी जिनपिंग खुद रिसीव करने गए एयरपोर्ट

November 18, 2026

डेस्क। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप बुधवार को एशिया-प्रशांत आर्थिक सहयोग (APEC) शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए चीन पहुंचे हैं। चीन के शेनज़ेन एयरपोर्ट पर उन्हें रिसीव करने खुद राष्ट्रपति शी जिनपिंग पहुंचे। उन्होंने फूलों का गुलदस्ता देकर उनका स्वागत किया। इस दौरान दोनों नेता एक-दूसरे से गले भी मिले। अमेरिकी राष्ट्रपति के स्वागत के लिए एयरपोर्ट पर रेड कार्पेट बिछाया गया था।


  • बता दें कि डोनाल्ड ट्रंप की यह यात्रा उनके एशिया दौरे का हिस्सा है। इससे पहले वह फिलीपींस पहुंचे थे, जहां उन्होंने राष्ट्रपति फर्डिनेंड मार्कोस जूनियर और दूसरे नेताओं के साथ बातचीत की थी। अब चीन में उनकी मुलाकात रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से होने वाली है।

    ट्रंप की जिनपिंग और रूसी राष्ट्रपति पुतिन के साथ एक त्रिपक्षीय बैठक भी होनी है। ट्रंप ने कहा है कि वह परमाणु हथियारों को सीमित करने और यूक्रेन में चल रहे युद्ध को खत्म करने पर चर्चा करना चाहते हैं। हालांकि, उनके सहयोगियों ने पहले पत्रकारों को बताया था कि त्रिपक्षीय बैठक में यूक्रेन संघर्ष का मुद्दा शामिल नहीं होगा।

    Share:

  • अर्शदीप सिंह ने ICC ODI रैंकिंग में लगाई लंबी छलांग, न्यूजीलैंड सीरीज के बाद टॉप-20 में मारी एंट्री

    Wed Nov 18 , 2026
    डेस्क। न्यूजीलैंड के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज खत्म होने के बाद आईसीसी (ICC) की ताजा रैंकिंग में भारतीय तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह ने लंबी छलांग लगाई है। वह 12 पायदान की छलांग लगाकर गेंदबाजों की लिस्ट में संयुक्त रूप से 19वें नंबर पर पहुंच गए हैं। न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में शानदार […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved