img-fluid

एक्स बॉयफ्रेंड को डराने के लिए ChatGPT से बनाया फर्जी पुलिस नोटिस, FIR

November 19, 2026

हैदराबाद: तेलंगाना की राजधानी हैदराबाद से एक बेहद चौंकाने वाला और अनोखा मामला सामने आया है, जहां प्रेम संबंधों में अनबन और दूरी के बाद एक युवती ने अपने पूर्व प्रेमी को डराने के लिए कथित तौर पर ChatGPT की मदद से पुलिस का फर्जी नोटिस तैयार कर लिया. शी टीम्स के नाम से बनाए गए इस फर्जी नोटिस को व्हाट्सएप के जरिए युवक को भेजा गया. मामले का खुलासा तब हुआ जब युवक असली समझकर शी टीम्स कार्यालय पहुंच गया. सैफबाद पुलिस ने युवती और उसकी मदद करने वाले एक युवक के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

पुलिस के मुताबिक, कुकाटपल्ली हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी (बालाजीनगर) निवासी 24 वर्षीय थिरुनेश्वर वीरंकी की मुलाकात महिंद्रा विश्वविद्यालय की 24 वर्षीय छात्रा से हुई थी. दोनों के बीच जान-पहचान प्यार में बदली और करीब पांच साल तक प्रेम संबंध रहे. आरोप है कि युवक ने शादी का वादा किया था, लेकिन पिछले एक साल से वह उससे दूरी बनाए हुए था और उसने सोशल मीडिया पर भी ब्लॉक कर दिया था. पुलिस जांच में सामने आया कि युवती इस स्थिति से बेहद परेशान थी और इसी वजह से उसने युवक को डराने का यह रास्ता अपनाया.


  • दूरी बना चुके युवक को डराने के इरादे से युवती ने शी टीम्स के नाम से एक फर्जी पुलिस नोटिस तैयार किया. जांच में पता चला कि इस नोटिस को बनाने के लिए चैटजीपीटी का इस्तेमाल किया गया था. इसके बाद हरि नामक व्यक्ति ने यह नोटिस पीड़ित युवक के व्हाट्सएप पर भेजा. नोटिस में लिखा था कि उसे पूछताछ के लिए शी टीम्स कार्यालय में उपस्थित होना है, जिसे युवक ने असली पुलिस नोटिस समझ लिया.

    WhatsApp पर मिले नोटिस को सही मानकर थिरुनेश्वर पूछताछ के लिए शी टीम्स अधिकारियों के सामने पेश हुआ. जब अधिकारियों ने नोटिस की पड़ताल की, तो वह फर्जी पाया गया. इसके बाद शी टीम्स के एसआई वेंकटेश की शिकायत पर सैफबाद पुलिस स्टेशन में युवती और मामले में शामिल युवक के खिलाफ केस दर्ज किया गया. पुलिस ने इस मामले में धारा 204, 319(2), 336(3), 340(2), 35(2) और आईटी एक्ट की धारा 66(सी) व 66(डी) के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. साथ ही पुलिस ने एआई टूल्स का उपयोग कर फर्जी आधिकारिक दस्तावेज बनाने के खिलाफ सख्त चेतावनी दी है.

    Share:

  • भारत में तेल बेचने की रेस: टॉप पर रूस, UAE को पछाड़कर ये देश बना No-2

    Thu Nov 19 , 2026
    नई दिल्ली: ये बात किसी से छिपी नहीं है कि भारत कच्चे तेल का दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा इंपोर्टर है. ऐसे में यहां पर तेल बेचने वालों की रेस जबरदस्त देखने को मिलती है. अक्टूबर के महीने में भी इस मामले में नंबर रहा है. लेकिन दूसरे नंबर के लिए यूएई को पछाड़कर सऊदी […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved