img-fluid

खाटूश्यामजी में बड़ा हादसा टला: मंदिर के पास भोजनालय में लगी आग, मची अफरा-तफरी

November 20, 2026

सीकर. राजस्थान (Rajasthan) के सीकर (Sikar) जिले में स्थित खाटूश्यामजी (Khatu Shyamji) मंदिर के पास शुक्रवार को एक भोजनालय में भीषण आग (Fire breaks out) लग गई. आग मंदिर के निकास मार्ग पर कला भवन धर्मशाला के सामने स्थित नंद भोजनालय में लगी. घटना के बाद वहां मौजूद श्रद्धालुओं में अफरा-तफरी मच गई. हालांकि, इस हादसे में किसी के घायल होने की खबर नहीं है.


  • आग लगने की सूचना मिलते ही प्रशासन, पुलिस और दमकल की टीमें मौके पर पहुंचीं. आग बुझाने के लिए दमकल की पांच गाड़ियों को लगाया गया. काफी मशक्कत के बाद दमकलकर्मियों ने आग पर काबू पा लिया. राहत की बात रही कि समय रहते आग बुझा दी गई और बड़ा हादसा टल गया.

    पाटोत्सव के चलते जुटी लाखों श्रद्धालुओं की भीड़
    खाटूश्यामजी में शुक्रवार को वार्षिक पाटोत्सव के चलते लाखों श्रद्धालु पहुंचे हुए हैं. ऐसे में मंदिर के निकास मार्ग के पास आग लगने से प्रशासन की चिंता बढ़ गई. भीड़ को नियंत्रित करने और किसी तरह की भगदड़ या अव्यवस्था रोकने के लिए एहतियाती कदम उठाए गए.

    प्रशासन ने मंदिर का निकास मार्ग बंद कर दिया और श्रद्धालुओं को गुवाड़ चौक की तरफ से निकालने की व्यवस्था की. पुलिस और प्रशासन की टीमें मौके पर मौजूद रहीं, ताकि श्रद्धालुओं की आवाजाही को नियंत्रित किया जा सके और भीड़ जमा न हो.

    Share:

  • इंदौर में 61 करोड़ से 6 भूखंडों पर शॉपिंग सेंटर बनवाएगा प्राधिकरण

    Fri Nov 20 , 2026
    78 के साथ अन्य योजनाओं में मौजूद हैं आवासीय सहवाणिज्यिक उपयोग के भूखंड बड़े प्रोजेक्टों के लिए पीपीपी मॉडल को अमल में लाने के लिए कंसल्टेंट की भी नियुक्ति इंदौर। एक तरफ प्राधिकरण आवास मेले की तैयारियों में जुटा है, जिसमें विभिन्न योजनाओं में रिक्त भूखंड-फ्लेट-रो-हाउस सहित स्कूल, हॉस्पिटल सहित अन्य उपयोग की सम्पत्तियों को […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved