img-fluid

इंदौर में 61 करोड़ से 6 भूखंडों पर शॉपिंग सेंटर बनवाएगा प्राधिकरण

November 20, 2026

  • 78 के साथ अन्य योजनाओं में मौजूद हैं आवासीय सहवाणिज्यिक उपयोग के भूखंड
  • बड़े प्रोजेक्टों के लिए पीपीपी मॉडल को अमल में लाने के लिए कंसल्टेंट की भी नियुक्ति

इंदौर। एक तरफ प्राधिकरण आवास मेले की तैयारियों में जुटा है, जिसमें विभिन्न योजनाओं में रिक्त भूखंड-फ्लेट-रो-हाउस सहित स्कूल, हॉस्पिटल सहित अन्य उपयोग की सम्पत्तियों को प्रदर्शित करेगा, ताकि टेंडर के जरिए इन्हें बेचने में आसानी रहे। दूसरी तरफ कुछ भूखंडों पर प्राधिकरण ईपीसी और पीपीपी मॉडल पर निर्माण भी करवाना चाहता है, जिसमें योजना 78, 94 और 134 के 6 भूखंडों पर शॉपिंग सेंटर भी निर्मित करवाए जाएंगे, जिसके लिए 61 करोड़ रुपए की प्रशासकीय स्वीकृति भी बोर्ड से ले ली गई है।

इसी तरह योजना 172 में कन्वेंशन सेंटर के पीछे स्थित भूखंड और अन्य योजनाओं के बड़े भूखंडों पर पीपीपी मॉडल से निर्माण करवाने हेतु कंसल्टेंट कम ट्रांजेक्शन एडवाइजर की नियुक्ति भी की जा रही है। प्राधिकरण के छोटे आवासीय भूखंडों की तो लगातार अच्छी मांग रही है और बाजार दर से अधिक कीमत पर ही इनके टेंडर प्राप्त होते रहे हैं। अब प्राधिकरण अपनी सम्पत्तियों को फ्री होल्ड की तरह बेचता है। संभागायुक्त और अध्यक्ष प्राधिकरण भास्कर लक्षकार के निर्देश पर आवास मेले का आयोजन भी आने वाले दिनों में किया जाएगा।


  • मुख्य कार्यपालन अधिकारी संदीप कैरकट्टा ने सम्पदा शाखा से इसकी तैयारी शुरू करवाई है। दूसरी तरफ प्राधिकरण अपनी कई योजनाओं में खाली पड़े भूखंडों पर इंजीनियरिंग, प्रॉक्यूरमेंट और कंस्ट्रक्शन यानी ईटीसी मॉडल पर भी निर्माण कार्य करवाने जा रहा है, जिसमें योजना 78 अरण्य में 1790 वर्ग मीटर के लोकल शॉप निर्मित करवाई जाएगी। इसी तरह 78 निरंजनपुर के दो भूखंडों आरसीएम-11 और 12 पर आवासीय कम व्यावसायिक उपयोग से जुड़ा निर्माण करवाएंगे, वहीं योजना 94-एफ में 990 वर्गमीटर के भूखंड पर लोकल शॉप और योजना 134 के 1130 वर्ग मीटर के भूखंड पर कन्वीनियंट शॉप और इसी योजना के भूखंड आरसीएम-21, जिसका क्षेत्रफल 1644 वर्गमीटर है, उस पर भी आवासीय और व्यावसायिक उपयोग से जुड़ा निर्माण करवाया जाएगा। बोर्ड ने इन 6 भूखंडों पर अनुमानित 61 करोड़ रुपए की राशि खर्च होने का अनुमान लगाया है, जिसकी प्रशासकीय स्वीकृतिपिछली बोर्ड बैठक में दे दी गई।

    अब टेंडर सहित अन्य प्रक्रिया की जा रही है। इसी तरह ग्राम नैनोद में योजना 171 के भूखंड क्रमांक 322, जिसका क्षेत्रफल 28120 वर्गमीटर है, उस पर भी आवासीय प्रोजेक्ट लाया जाएगा। इसी तरह योजना 166 के भूखंड क्रमांक 30 पर पीएसपी उपयोग योजना 141 में आवासीय कम व्यावसायिक उपयोग किया जाएगा।

    Share:

  • गेमिंग की दुनिया में GTA 6 का शोर, PM मोदी ने इसी बहाने गिनाईं सरकार की उपलब्धियां, युवाओं को दिया बड़ा संदेश

    Fri Nov 20 , 2026
    नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi)इन दिनों अपने सोशल मीडिया पोस्ट (Social media post)को लेकर चर्चा में हैं। इस बार उन्होंने दुनिया के चर्चित वीडियो गेम ग्रैंड थेफ्ट ऑटो यानी GTA 6 के बहाने देश की विकास यात्रा को सामने रखा है। पीएम मोदी(PM Modi) ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved