img-fluid

इंदौर: सरकारी ऐप शुरू… घर बैठे बुला सकेंगे इलेक्ट्रिशियन, प्लम्बर, बढ़ई और पेंटर

November 20, 2026

  • समय के साथ कदमताल कर रहा श्रम विभाग… अब कामगारों को भी मिलेगा रोजगार का डिजिटल मंच
  • गरीब मजदूरों के लिए बनाया ‘कॉल कारीगरÓ ऐप

इंदौर। समय के साथ कदमताल करते हुए श्रम विभाग (Labour Department) ने आम नागरिकों (Citizens) और गरीब मजदूरों (poor laborers), दोनों के हित में डिजिटल पहल की है। विभाग ने ‘कॉल कारीगरÓ नाम से मोबाइल ऐप तैयार किया है, जिसके जरिए अब लोगों को घर बैठे इलेक्ट्रिशियन, प्लम्बर, बढ़ई, पेंटर सहित अन्य कुशल कामगारों की सेवाएं मिल सकेंगी, वहीं काम की तलाश में भटकने वाले कारीगरों को भी इस प्लेटफॉर्म के माध्यम से रोजगार के नए अवसर मिलेंगे।


  • ऐप की खासियत यह है कि इसमें पंजीकृत कामगारों के दस्तावेजों का सत्यापन किया जाएगा। कामगार आधार कार्ड, पैन कार्ड, कौशल प्रमाण-पत्र और पुलिस सत्यापन से जुड़े दस्तावेज अपलोड कर सकेंगे। इससे नागरिकों को काम के लिए किसी अनजान व्यक्ति को बुलाने के बजाय सत्यापित कामगार चुनने का विकल्प मिलेगा। ऐप पर मोबाइल ओटीपी के जरिए नागरिक और कामगार दोनों पंजीयन कर सकेंगे। जरूरत के मुताबिक कामगार का चयन कर ऑनलाइन बुकिंग की जा सकेगी। बुकिंग की स्थिति देखने के साथ ही एकीक़त भुगतान गेटवे से डिजिटल भुगतान भी किया जा सकेगा। काम पूरा होने के बाद ग्राहक कामगार को रेटिंग और फीडबैक भी दे सकेंगे।

    कामगारों की कमाई का भी रहेगा हिसाब
    यह ऐप केवल ग्राहकों की सुविधा तक सीमित नहीं है, बल्कि कामगारों के लिए भी रोजगार का माध्यम बनेगा। कारीगर अपनी बुकिंग, मिले काम और उससे होने वाली कमाई का विवरण देख सकेंगे। इससे उन्हें काम का व्यवस्थित हिसाब रखने और नए ग्राहक जोड़ने में मदद मिलेगी, वहीं प्रशासनिक डैशबोर्ड के जरिए विभाग बुकिंग, भुगतान, शिकायतों और कामगारों की गतिविधियों पर निगरानी रख सकेगा।

    Share:

  • आंखों की रोशनी बिल्कुल साफ, फिर भी हो सकता है ग्लूकोमा, बिना लक्षणों के बढ़ती है यह खतरनाक बीमारी

    Fri Nov 20 , 2026
    नई दिल्ली ।आंखों (Eyes) की रोशनी (Eyesight) अच्छी होना इस बात की गारंटी नहीं है कि आपकी आंखें पूरी तरह स्वस्थ हैं। कई बार आंखों के अंदर ऐसी गंभीर बीमारी विकसित (Develop) हो रही होती है, जिसका शुरुआत में कोई स्पष्ट संकेत (Symptoms) दिखाई नहीं देता। ग्लूकोमा (Glaucoma) भी ऐसी ही एक बीमारी है, जो […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved