
इंदौर। इंदौर के अरविंदो मेडिकल इंस्टिट्यूट के डेंटल कॉलेज में आयोजित कार्यक्रम के दौरान मधुमक्खियों के हमले से अफरा-तफरी मच गई। बताया जा रहा है कि कार्यक्रम के दौरान पटाखे की आवाज या चिंगारी से मधुमक्खियों का छत्ता डिस्टर्ब हुआ, जिसके बाद मधुमक्खियों ने करीब 20 लोगों को काट लिया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद आईसीयू में भर्ती होने की खबरें भी सामने आईं, हालांकि पुलिस ने इन खबरों को भ्रामक बताया है।
दरअसल, अरविंदो डेंटल कॉलेज में इनॉग्रल सेरेमनी का आयोजन किया जा रहा था। इसी दौरान संभवतः पटाखे की आवाज या चिंगारी के कारण मधुमक्खियों का छत्ता प्रभावित हुआ और मधुमक्खियों ने वहां मौजूद लोगों पर हमला कर दिया। इस घटना में करीब 20 लोगों को मधुमक्खियों ने काट लिया। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने कॉलेज प्रबंधन से संपर्क कर पूरे घटनाक्रम की जानकारी ली। पुलिस के मुताबिक, किसी भी व्यक्ति को गंभीर चोट नहीं आई है और आईसीयू में भर्ती होने की खबरें भ्रामक हैं। मामले में न तो छात्रों और न ही कॉलेज प्रबंधन की ओर से कोई शिकायत दर्ज कराई गई है। हालांकि, पुलिस ने भविष्य में ऐसी घटनाओं से बचने के लिए कॉलेज प्रबंधन को सुरक्षा व्यवस्था बेहतर करने की समझाइश दी है।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved