
इंदौर। इंदौर में सूने मकानों को निशाना बनाने वाले चोरों के हौसले बुलंद हैं। ताजा मामला अन्नपूर्णा थाना क्षेत्र के सुदामा नगर का है, जहां बदमाशों ने एक सूने मकान को निशाना बनाते हुए करीब 5 लाख रुपए के सोने-चांदी के जेवरात पर हाथ साफ कर दिया। वारदात के बाद तीन बदमाश घर से भागते हुए सीसीटीवी कैमरे में कैद हुए हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
दरअसल, अन्नपूर्णा थाना क्षेत्र के सुदामा नगर में बदमाशों ने एक सूने मकान को निशाना बनाया। घर में किसी के मौजूद नहीं होने का फायदा उठाकर चोर अंदर घुसे और सोने-चांदी के जेवरात सहित करीब 5 लाख रुपए का माल लेकर फरार हो गए। वारदात के बाद सामने आए सीसीटीवी फुटेज में तीन बदमाश घर से भागते हुए दिखाई दे रहे हैं। सूचना मिलने के बाद अन्नपूर्णा पुलिस ने चोरी का प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। फिलहाल पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाल रही है, जिसके आधार पर आरोपियों की पहचान कर उनकी तलाश की जा रही है।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved