img-fluid

राहुल गांधी के बयान पर BJP का पलटवार, किरेन रिजिजू बोले- ‘1962 की हार पर माफी मांगे कांग्रेस’

November 21, 2026

नई दिल्ली. प्रधानमंत्री (PM) नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) को लेकर कांग्रेस नेता राहुल गांधी (Rahul Gandhi) की ‘समझौता करने वाले प्रधानमंत्री’ वाली टिप्पणी पर संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू (Kiren Rijiju) ने पलटवार किया है। उन्होंने कांग्रेस से चार सवाल पूछते हुए कहा कि पार्टी को 1962 के युद्ध में मिली हार के लिए माफी मांगनी चाहिए। साथ ही उन्होंने सवाल किया कि कांग्रेस के शासन में भारत गरीब देश क्यों बना रहा और देश की अर्थव्यवस्था को ‘हिंदू ग्रोथ रेट’ क्यों कहा गया?

किरेन रिजिजू ने शनिवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट में कांग्रेस से चार सवालों के जवाब मांगे। उन्होंने लिखा, कांग्रेस को चार सवालों के जवाब देने चाहिए।


  • रिजिजू की यह टिप्पणी राहुल गांधी के उस बयान के बाद आई है, जिसमें उन्होंने चीन में गुरुवार को एशिया-प्रशांत आर्थिक सहयोग (एपेक) शिखर सम्मेलन के दौरान हुई त्रिपक्षीय बैठक को लेकर प्रधानमंत्री मोदी पर निशाना साधा था। इस बैठक में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप, चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन शामिल हुए थे।

    राहुल गांधी ने इन तीनों नेताओं की बैठक की तस्वीर एक्स पर साझा करते हुए लिखा था, “अगर कांग्रेस सत्ता में होती, तो भारत के प्रधानमंत्री इस मेज पर बैठे होते। एक समझौता करने वाला प्रधानमंत्री कभी इस मेज पर नहीं बैठ सकता। इससे पहले शुक्रवार को यहां पत्रकारों से बातचीत में रिजिजू ने कहा था कि राहुल गांधी को भारत के खिलाफ बयान नहीं देने चाहिए, चाहे वह देश में हों या विदेश में।

    भाजपा नेताओं ने भी साधा निशाना
    राहुल गांधी की टिप्पणी के बाद भाजपा और विपक्षी दल कांग्रेस के बीच बयानबाजी तेज हो गई। भाजपा के कई नेताओं ने राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए उन्हें वैश्विक भू-राजनीति की समझ न होने का आरोप लगाया। सत्तारूढ़ भाजपा ने राहुल गांधी की टिप्पणी का मजाक उड़ाते हुए एक एआई से तैयार तस्वीर भी साझा की। इसमें राहुल गांधी को चीन में हुई त्रिपक्षीय बैठक के दौरान अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को ड्रिंक परोसते हुए दिखाया गया। भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता गौरव भाटिया ने इस तस्वीर को एक्स पर साझा करते हुए लिखा, “कुछ ऐसे।” इसके साथ उन्होंने हंसने और आग वाले इमोजी भी लगाए।

    Share:

  • सूरज की रोशनी से आत्मनिर्भर भारत की नई इबारत लिख रही है उग्रसेन सोलर एनर्जी

    Sat Nov 21 , 2026
    नोएडा (उत्तर प्रदेश) [भारत]. जब किसी उद्यमी के इरादे सूरज (Sun) की तरह अटल हों, तो व्यापार सिर्फ मुनाफे का सौदा नहीं रह जाता, बल्कि समाज को रोशन करने का माध्यम बन जाता है। भारत के सौर ऊर्जा (Solar Energy) मानचित्र पर उग्रसेन सोलर एनर्जी प्राइवेट लिमिटेड आज एक ऐसे ही विश्वास और क्रांति का […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved