img-fluid

तेलांगना : CM रेवंत रेड्डी के खिलाफ बगावत के सुर, मंत्री-विधायक लगा रहे ये आरोप

November 22, 2026

हैदराबाद. तेलंगाना (Telangana) में सत्ताधारी कांग्रेस (Congress) के अंदर चल रहा विवाद अब और बढ़ गया है। राज्य के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी (CM Revanth Reddy) की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं। कांग्रेस के अंदर से ही उन पर भ्रष्टाचार के आरोप लग रहे हैं और उनकी आलोचना हो रही है। राज्य की मंत्री कोंडा सुरेखा के बाद अब मुनुगोड़े के विधायक राजगोपाल रेड्डी ने भी मुख्यमंत्री पर निशाना साधा है। राजगोपाल रेड्डी ने आरोप लगाया कि रेवंत रेड्डी सरकार सरकारी फंड बांटने में उनके इलाके के साथ भेदभाव कर रही है। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर उनके इलाके का फंड रोका गया तो यहां एक और ‘कुरुक्षेत्र’ जैसी लड़ाई शुरू हो सकती है।


  • ‘कुरुक्षेत्र’ जैसी लड़ाई के निर्देश!
    तेलंगाना कांग्रेस में चल रही खींचतान खुलकर सामने आ गई है। वहीं, एक सार्वजनिक कार्यक्रम में मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी ने भी राजगोपाल रेड्डी पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि कुछ नेता लोगों के सामने सरकार की आलोचना करते हैं, लेकिन अकेले में सरकार की तारीफ करते हैं। मुख्यमंत्री के इस बयान के बाद दोनों नेताओं के बीच जुबानी जंग और तेज हो गई है। राजगोपाल रेड्डी ने मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी पर आरोप लगाया है कि सरकारी फंड बांटने में उनके इलाके के साथ भेदभाव किया जा रहा है। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर इलाके का फंड रोका गया तो यहां एक और ‘कुरुक्षेत्र’ जैसी लड़ाई शुरू हो जाएगी।

    सरकार में सबकुछ नहीं चल रहा ठीक?
    गुरुवार को एक सार्वजनिक कार्यक्रम में मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी ने भी राजगोपाल रेड्डी पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि कुछ नेता लोगों के सामने सरकार की आलोचना करते हैं, लेकिन अकेले में उसकी तारीफ करते हैं। मुख्यमंत्री के इस बयान के बाद दोनों नेताओं के बीच जुबानी जंग और तेज हो गई। शुक्रवार को राजगोपाल रेड्डी ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी को जवाब दिया। उन्होंने X पर लिखा कि, ‘बड़े पदों पर बैठे वरिष्ठ नेताओं को सम्मान के साथ बात करनी चाहिए। उन्हें समझना चाहिए कि सत्ता के घमंड में अपनी मनमर्जी चलाने से लोग खुश नहीं होते। तेलंगाना की जनता और इतिहास सत्ता का गलत इस्तेमाल करने वाले शासकों को कभी माफ नहीं करेंगे।

    Share:

  • वैकुंठ चतुर्दशी 23 नवंबर को, जानें हरि-हर मिलन का महत्व और रात में पूजा का दुर्लभ मुहूर्त

    Sun Nov 22 , 2026
    नई दिल्ली ।हिंदू धर्म (Hinduism) में वैकुंठ चतुर्दशी (Vaikuntha Chaturdashi) का पर्व भगवान विष्णु (Lord Vishnu) और भगवान शिव (Lord Shiva) की संयुक्त उपासना के लिए विशेष महत्व रखता है। कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी तिथि को मनाए जाने वाले इस त्योहार को हरि-हर मिलन के नाम से भी जाना जाता है। वर्ष […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved