img-fluid

इंदौर डबल मर्डर: मुख्य आरोपी की तलाश में कई राज्यों में दबिश, पिता और बहन की हत्या के मामले में बाल अपचारी गिरफ्तार

November 22, 2026

इंदौर। इंदौर के एरोड्रम थाना क्षेत्र के कालानी नगर में पिता और बहन की हत्या के मामले में पुलिस ने जांच तेज कर दी है। मुख्य आरोपी की तलाश में पुलिस की अलग-अलग टीमें कई राज्यों में दबिश दे रही हैं। वहीं, वारदात में सहयोग करने वाले बाल अपचारी को गिरफ्तार कर लिया गया है, जिसे कोर्ट में पेश कर तीन दिन की पुलिस रिमांड ली जाएगी।


  • दरअसल इस मामले में एक सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जिसमें मुख्य आरोपी और बाल अपचारी नजर आ रहे हैं। फुटेज में एक ऑटो से आता-जाता, जबकि दूसरा पैदल जाता दिखाई दे रहा है। जांच में यह बात भी सामने आई है कि मुख्य आरोपी ने पहले ट्रेन का टिकट बुक कराया था, लेकिन बाद में उसे कैंसिल कर फ्लाइट का टिकट बुक किया और फरार हो गया। पुलिस की टीमें अलग-अलग राज्यों में संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही हैं। वहीं, आरोपी को मृतक पिता द्वारा गोद लिए जाने की बात भी सामने आई है, हालांकि पुलिस ने अभी इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। फिलहाल पुलिस मुख्य आरोपी की तलाश के साथ मामले से जुड़े सभी पहलुओं की जांच कर रही है।

    Share:

  • मारुति सुजुकी ने फिर बढ़ाई कीमत, चालू वित्त वर्ष में चौथी बार महंगी हुई कंपनी की गाड़ी

    Sun Nov 22 , 2026
    डेस्क। देश की सबसे बड़ी ऑटोमोबाइल कंपनी मारुति सुजुकी इंडिया ने एक बार फिर गाड़ियों के दाम बढ़ा दिए हैं। कंपनी ने लागत के लगातार बने हुए दबाव का हवाला देते हुए रविवार से अपने चुनिंदा वाहनों की कीमतों में बढ़ोतरी की है। ये बढ़ोतरी ऐसे समय में की गई, जब लागत कम करने की […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved