img-fluid

केंद्रीय मंत्रियों के बच्चों ने भी भेजे समर्थन के संदेश, CJP नेता आशुतोष रांका ने खोले जंतर-मंतर के राज

November 24, 2026

नई दिल्ली। कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के शीर्ष नेता आशुतोष रांका (Ashutosh Ranka) ने दावा किया है कि जंतर-मंतर पर पेपर लीक के खिलाफ हुए आंदोलन के दौरान भारतीय जनता पार्टी (BJP) से जुड़े कई लोग भी उनका समर्थन कर रहे थे। उन्होंने यहां तक कहा कि कुछ केंद्रीय मंत्रियों के बच्चों ने भी उन्हें समर्थन के संदेश भेजे थे। हालांकि, उन्होंने किसी मंत्री या उनके परिवार के सदस्य का नाम उजागर नहीं किया।

रांका ने एक पॉडकास्ट में भाजपा, कांग्रेस और अन्य राज्यों की सरकारों के आंदोलन के प्रति रवैये की तुलना की। उन्होंने कहा कि भाजपा शासित राज्यों में प्रदर्शनकारियों की बातों को रचनात्मक तरीके से भी लिया जा सकता था, लेकिन वहां सवाल पूछने वालों के प्रति अलग ही मानसिकता दिखाई देती है। उन्होंने कर्नाटक और पंजाब सरकारों के रवैये की सराहना भी की।



  • भाजपा को वोट देने से नहीं रोक रहे: रांका

    हस्तक्षेप पॉडकास्ट में बातचीत के दौरान रांका ने स्पष्ट किया कि उनकी पार्टी किसी को भाजपा को वोट देने से नहीं रोक रही है। उन्होंने राजस्थान, महाराष्ट्र और उत्तर प्रदेश में अपने साथियों के साथ हुई घटनाओं का जिक्र करते हुए आरोप लगाया कि अलग-अलग राज्यों में आंदोलनकारियों के खिलाफ कार्रवाई की गई।

    उन्होंने कहा कि राजस्थान में प्रदर्शन के दौरान पत्थरबाजी हुई, महाराष्ट्र में दीपके के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई और उत्तर प्रदेश में सौरभ दास के दौरे के दौरान कथित तौर पर लोगों को भेजकर परेशान किया गया।

    रांका ने कहा कि राजस्थान सरकार चाहती तो शिक्षा सचिव को बुलाकर उनसे बातचीत कर सकती थी और शिक्षा व्यवस्था से जुड़े मुद्दों पर चर्चा की जा सकती थी। उन्होंने कहा कि उनका उद्देश्य किसी पार्टी के पक्ष या विपक्ष में प्रचार करना नहीं, बल्कि सरकार से सवाल पूछना है। उनके मुताबिक, कर्नाटक और पंजाब की सरकारों ने प्रदर्शनकारियों की बातों को अपेक्षाकृत सकारात्मक तरीके से लिया।

    ‘Gen Z अब सवाल पूछने से पीछे नहीं हटेगी’

    रांका ने भाजपा की कार्यशैली पर सवाल उठाते हुए कहा कि उसकी मानसिकता ऐसी है कि कोई सरकार से सवाल न करे और सभी अनुशासन में रहें। उन्होंने कहा कि Gen Z अब इस रवैये को स्वीकार नहीं करेगी।

    उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी आज भी सरकार से किसी भी मुद्दे पर बातचीत करने के लिए तैयार है। यदि सरकार सही तरीके से बात करती है तो वे भी सकारात्मक संवाद करेंगे, लेकिन गलत काम होने पर सवाल जरूर उठाएंगे।

    भाजपा नेताओं के परिवारों से भी मिला समर्थन

    जब रांका से पूछा गया कि क्या भाजपा नेताओं के परिवारों से भी उन्हें समर्थन मिल रहा था, तो उन्होंने जंतर-मंतर पर आंदोलन के दौरान के अनुभव साझा किए। उन्होंने बताया कि कई पार्षदों और विधायकों से जुड़े लोग आंदोलन स्थल पर आते थे, लेकिन वे मंच पर सामने आने के बजाय पीछे रहते थे।

    रांका ने दावा किया कि भाजपा से जुड़े कुछ लोग भी आंदोलन का समर्थन कर रहे थे। उन्होंने कहा कि केंद्रीय मंत्रियों के बच्चों ने उन्हें समर्थन के संदेश भेजे थे और कुछ लोगों से उनकी मुलाकात भी हुई थी।

    पेपर लीक के खिलाफ जंतर-मंतर पर हुआ था प्रदर्शन

    गौरतलब है कि जून और जुलाई के दौरान CJP के बैनर तले दिल्ली के जंतर-मंतर पर पेपर लीक के खिलाफ बड़ा आंदोलन किया गया था। प्रदर्शनकारियों ने तत्कालीन केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को पद से हटाने समेत कई मांगें उठाई थीं। बाद में सरकार की ओर से मांगों पर कार्रवाई किए जाने के बाद आंदोलन समाप्त कर दिया गया था।

    इसके बाद CJP ने मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) और मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ भी प्रदर्शन का ऐलान किया था। अक्टूबर में प्रस्तावित प्रदर्शन के सिलसिले में अभिजीत दीपके, आशुतोष रांका और सौरभ दास को एयरपोर्ट से हिरासत में लिया गया था। बाद में उन्हें रिहा कर दिया गया।

    इसके बाद रांका और दास को जंतर-मंतर में प्रवेश करने के बाद भी हिरासत में लिया गया था। दरअसल, जंतर-मंतर को प्रदर्शन स्थलों की सूची से हटाए जाने के बाद वहां प्रदर्शन को लेकर विवाद की स्थिति बनी हुई है।

    Share:

  • Jensen Huang Returns to NVIDIA Following Trump’s Intervention; Board Reverses Decision After Secret Meetings with Vance

    Tue Nov 24 , 2026
    New Delhi. A significant development has unfolded regarding the CEO position at the global chip-manufacturing giant, NVIDIA. Following an initial decision by the company’s board, the path for Jensen Huang’s return was cleared through the intervention of U.S. President Donald Trump. It is reported that, acting on Trump’s instructions, Vice President JD Vance held confidential […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved