img-fluid

आंध्र प्रदेश : सड़क के किनारे खड़े ट्रक से टकराई SUV, मंदिर से लौट रहे पांच लोगों की मौत

November 24, 2026

विजयनगरम. आंध्र प्रदेश (Andhra Pradesh) के विजयनगरम (Vizianagaram) जिले में मंगलवार को टोल गेट के पास एक कार (Car) के खड़े ट्रक (truck parked) से टकरा जाने से पांच लोगों की मौत हो गई। यह जानकारी एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने दी।

पुलिस ने क्या कहा?
पुलिस के अनुसार, यह हादसा सुबह करीब 7.30 बजे हुआ, जब एक एसयूवी सड़क किनारे खड़े ट्रक से जा टकराई। विजयनगरम जिले के पुलिस अधीक्षक (एसपी) ए.आर. दामोदर ने पत्रकारों को बताया, ‘आज सुबह भोगपुरम टोल गेट के पास एक एसयूवी के खड़े ट्रक से टकरा जाने से पांच लोगों की मौत हो गई।’

कार में सवार चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पांचवां व्यक्ति, जो गंभीर रूप से घायल था। उसकी भी मौत हो गई। बताया जा रहा है कि ये लोग मंदिर के दर्शन करके लौट रहे थे, तभी यह हादसा हो गया।


  • जांच में क्या पता चला?
    शुरुआती जांच से पता चलता है कि संभवतः थकान के कारण कार चालक को गाड़ी चलाते समय झपकी आ गई होगी। हालांकि, हादसे के सटीक कारण का अभी पता नहीं चल पाया है। पुलिस हादसे से जुड़ी परिस्थितियों की जांच कर रही है, जिसमें यह भी देखा जा रहा है कि ट्रक किस तरह खड़ा था और क्या इसके चालक की ओर से कोई लापरवाही बरती गई थी। कार किस समय टोल प्लाजा से गुजरी, यह पता लगाने के लिए टोल गेट के रिकॉर्ड की भी जांच की जाएगी। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

    नायडू ने दुख जताया
    इस बीच, मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू ने मंगलवार को विजयनगरम, विशाखापत्तनम और पलनाडु जिलों में हुई तीन अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में लोगों की मौत पर दुख जताया। उन्होंने अधिकारियों से बात की और दुर्घटनाओं से जुड़ी परिस्थितियों का जायजा लिया।

    विशाखापत्तनम जिले के भटलाजंगलपालेम टोल गेट पर हुई एक अन्य दुर्घटना में, एक लॉरी में आग लग गई, जिससे ड्राइवर और क्लीनर केबिन के अंदर ही फंस गए। अधिकारियों ने मुख्यमंत्री को बताया कि दोनों जिंदा जल गए।

    पलनाडु जिले के क्रोसुरु मंडल में एक कार के नहर में गिर जाने से दो अयप्पा भक्त भी मारे गए। तीन भक्त अमरावती में दर्शन करके लौट रहे थे, तभी बताया जा रहा है कि ड्राइवर को झपकी आ गई और उसने गाड़ी पर से नियंत्रण खो दिया। कार में सवार एक अन्य व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

    मुख्यमंत्री ने संबंधित जिला प्रशासन, पुलिस और परिवहन विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिया कि वे तीनों दुर्घटनाओं की जांच करें, उनके कारणों का पता लगाएं और उचित एहतियाती कदम उठाएं। उन्होंने यह भी निर्देश दिया कि इन घटनाओं में घायल हुए लोगों को उचित चिकित्सा उपचार मिलना सुनिश्चित किया जाए।

    Share:

  • सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved