img-fluid

उज्जैन-इंदौर संभाग में ही बढ़ी बिजली की मांग… 8186 मेगावॉट तक पहुंची

November 24, 2026

  • लगातार औद्योगिक निवेश के साथ धार्मिक पर्यटन और घरेलू और व्यावसायिक कनेक्शनों में इजाफा

उज्जैन। पूरे प्रदेश में सबसे ज्यादा बिजली की मांग उज्जैन-इंदौर संभाग के जिलों में नजर आई है। इसका कारण यह है कि धार्मिक और व्यवसायिक शहर उज्जैन में जहां तेजी से घरेलू और व्यवसायिक कनेक्शनों की संख्या बढ़ी है, वहीं दूसरी तरफ नए उद्योगों की स्थापना भी हुई है। होटल, शॉपिंग मॉल सहित अन्य गतिविधियों के विस्तार के चलते पश्चिमी क्षेत्र विद्युत वितरण कम्पनी की अभी बिजली की मांग 8186 मेगावॉट तक पहुंच गई, जो प्रदेश की अन्य दो कम्पनियों से काफी ज्यादा है।



  • पूरे प्रदेश में बिजली की मांग 20 हजार मेगावॉट पार कर चुकी है। अभी 21 नवम्बर को 20 हजार 79 मेगावॉट की रिकॉर्ड बिजली की मांग दर्ज की गई, जिसे कम्पनियों ने बिना किसी व्यवधान के पूरा भी किया। यहां तक कि पिछले सीजन की तुलना में अधिक बिजली की मांग इस बार निकल रही है और उत्पादन, पारेषण और वितरण की तीनों कम्पनियों ने मिलकर इस मांग की निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित की है। इस बार मालवा-निमाड़ में अल्प वर्षा के कारण सिंचाई के कार्यों के लिए भी अधिक बिजली की खपत हो रही है। एम.पी. पावर ट्रांसमिशन कंपनी (एम.पी. ट्रांसको) स्टेट लोड डिस्पैच सेंटर के मुख्य अभियंता राजेश गुप्ता ने बताया कि अधिकतम मांग के समय मध्यप्रदेश पूर्व क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी (जबलपुर, सागर एवं रीवा संभाग) में 4993 मेगावाट, मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी (भोपाल एवं ग्वालियर संभाग) में 6431 मेगावाट तथा पश्चिम क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी (इंदौर एवं उज्जैन संभाग) में 8186 मेगावाट की मांग दर्ज की गई। इसके अतिरिक्त सेज एवं रेलवे क्षेत्रों में 469 मेगावाट विद्युत मांग रही। रिकॉर्ड मांग की पूर्ति के लिए ताप विद्युत गृहों से 3452 मेगावाट, जल विद्युत गृहों से 1054 मेगावाट, नवीकरणीय ऊर्जा स्रोतों से 1637 मेगावाट तथा एनटीपीसी, बैंकिंग एवं अन्य स्रोतों से कुल 13936 मेगावाट बिजली प्राप्त की गई। ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर प्रदेश की सभी विद्युत कंपनियों और विद्युत कार्मिकों को बधाई देते हुए कहा कि यह सफलता उनके अथक परिश्रम, तकनीकी दक्षता और समर्पित कार्यशैली का परिणाम है। उन्होंने बताया कि अधिकतम मांग के समय प्रदेश के सभी उत्पादन केन्द्रों, ट्रांसमिशन लाइनों एवं सबस्टेशनों से पूर्ण समन्वय के साथ निर्बाध विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित की गई। वहीं रिकॉर्ड बिजली मांग को पूरा करने के लिए प्रदेश में विभिन्न ऊर्जा स्रोतों से बिजली उपलब्ध कराई गई। इसके तहत ताप विद्युत गृहों से 6,324 मेगावाट, जल विद्युत गृहों से 1,054 मेगावाट और नवीनकरणीय ऊर्जा स्रोतों से 1,367 मेगावाट बिजली प्राप्त हुई। इसके अलावा एनटीपीसी, बैंकिंग एवं अन्य स्रोतों से कुल 11,334 मेगावाट बिजली उपलब्ध कराई गई। इन सभी स्रोतों से प्राप्त बिजली के समन्वित उपयोग के माध्यम से प्रदेश की रिकॉर्ड मांग को पूरा किया गया।

    Share:

  • सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved