
इंदौर। शहर की यातायात व्यवस्था को सुगम और व्यवस्थित बनाने के उद्देश्य से कलेक्टर शिवम वर्मा ने प्रमुख मार्गों पर ई-रिक्शा के संचालन पर प्रतिबंध लगाने के आदेश जारी किए हैं। जानकारी के मुताबिक, पुराने एबी रोड, एमजी रोड और सुपर कॉरिडोर जैसे प्रमुख मार्गों पर ई-रिक्शा का संचालन प्रतिबंधित करने की तैयारी की जा रही है।
प्रशासन की इस पहल का उद्देश्य प्रमुख मार्गों पर यातायात का दबाव कम करना और आवागमन को सुचारु बनाना है। हालांकि, प्रयोगों और नवाचारों के लिए पहचाने जाने वाले इंदौर में यह व्यवस्था कितनी प्रभावी साबित होगी, यह आने वाला समय बताएगा। सबसे बड़ा सवाल यही है कि इस फैसले का जमीनी स्तर पर कितना असर दिखाई देगा और ई-रिक्शा चालकों के लिए क्या वैकल्पिक व्यवस्था की जाएगी।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved