img-fluid

अमेरिकी कार्रवाई: इस साल अब तक 1,700 भारतीयों को भेजा गया वापस देश

November 26, 2026

नई दिल्ली. विदेश मंत्रालय (MEA) ने बताया कि इस साल की शुरुआत से अब तक अमेरिका (US) ने कुल 1,700 भारतीय नागरिकों (1,700 Indians) को डिपोर्ट (Deport) किया है. मंत्रालय ने साफ किया कि भारत अवैध इमिग्रेशन के सख्त खिलाफ है और लोगों की मोबिलिटी से जुड़े मुद्दों पर नई दिल्ली और वॉशिंगटन के बीच सहयोग जारी है.


  • MEA ने बताया, ‘इस साल की शुरुआत से अब तक अमेरिका से 1,700 भारतीय नागरिक डिपोर्ट किए गए हैं. माइग्रेशन और मोबिलिटी पर अमेरिका के साथ हमारा लगातार सहयोग चल रहा है और भारत अवैध इमिग्रेशन के सख्त खिलाफ है. डिपोर्टेशन के मामलों पर हमारा अमेरिका के साथ सहयोग है.’

    विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने बताया कि संभावित डिपोर्टेशन से जुड़े मामलों पर अमेरिकी पक्ष से कम्युनिकेशन मिलने के बाद भारत सरकार संबंधित लोगों की नेशनलिटी का वेरिफिकेशन करती है.

    इससे पहले जुलाई में एमईए ने बताया था कि साल 2025 से अब तक अमेरिका ने 4,840 से ज्यादा भारतीय नागरिकों को डिपोर्ट किया है. ट्रंप एडमिनिस्ट्रेशन एक बड़े क्रैकडाउन के तहत अमेरिका में रह रहे अवैध प्रवासियों को टारगेट कर रहा है.

    Share:

  • परिसीमन बिल पर सुप्रिया सुले का बयान- 'हो सकता है यह जनहित में हो', सियासी अटकलें तेज

    Thu Nov 26 , 2026
    नई दिल्ली. राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (Sharad Pawar) के NDA में शामिल होने की चर्चाएं तेज हैं. इन चर्चाओं के बीच पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष सुप्रिया सुले (Supriya Sule) ने बड़ा बयान दे दिया है. उन्होंने परिसीमन बिल (Delimitation Bill) को समर्थन करने को लेकर पूछे जाने पर कह दिया कि ‘हो सकता है यह […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved