img-fluid

इंदौर: चंदनगुरु’ व्यायामशाला में, गुरु द्वारा शिष्य के साथ; नाबालिग पहलवान से अनैतिक काम का आरोप

November 27, 2026

इंदौर। इंदौर के सदर बाजार थाना क्षेत्र स्थित चंदनगुरु व्यायामशाला में, गुरु शिष्य के पवित्र रिश्तों को तार-तार करने का मामला सामने आया है। जहां व्यायामशाला में, 14 वर्षीय नाबालिग पहलवान शिष्य के साथ, यौन शोषण करने का आरोप, नाबालिग के गुरु पर लगा है। नाबलिग के पिता की शिकायत के बाद, पुलिस ने आरोपी गुरु मनीष नामदेव को गिरफ्तार कर, कोर्ट से रिमांड लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।

शास्त्रों में भले ही गुरु को भगवान और माता पिता से ऊपर का दर्जा दिया हो, लेकिन इंदौर के एक अखाड़े में, गुरु पर अपने शिष्य के साथ अनैतिक कार्य करने के आरोप लगे हैं। आरोप है, कि प्रैक्टिस खत्म होने के बाद नाबालिग पहलवान चेले को अकेला पाकर, कोच मनीष नामदेव ने उसके साथ अश्लील हरकत की और घटना की जानकारी किसी को देने पर छात्र और उसके पिता को जान से मारने की धमकी दी। पिता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी कोच के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया।


  • पुलिस के मुताबिक, सदर बाजार क्षेत्र में रहने वाले फर्नीचर व्यवसायी का 14 वर्षीय नाबालिग बेटा, पिछले करीब छह साल से चंदनगुरु व्यायामशाला में कुश्ती सीखने जाता है। 25 नवंबर को वह रोज की तरह शाम 4 बजे प्रैक्टिस के लिए गया था। आमतौर पर शाम 7:30 बजे तक घर लौटने वाला छात्र, जब देर तक नहीं पहुंचा, तो पिता उसकी तलाश में निकले। रात करीब 8:50 बजे छात्र हनुमान मंदिर चौक के पास रोता हुआ और डरा-सहमा मिला। पिता के पूछने पर छात्र ने बताया, कि शाम करीब 7 बजे प्रैक्टिस खत्म होने के बाद, अन्य लड़के और उसका दोस्त घर चले गए थे। इसके बाद व्यायामशाला में अकेला पाकर कोच मनीष नामदेव ने उसे अपने पास बैठाया और उसके साथ अनैतिक हरकत की। पुलिस। ने आरोपी को पोस्को एक्ट की धाराओं में, गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे ने भेज दिया है।

    Share:

  • सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved