img-fluid

सांस्कृतिक प्रतियोगिता में इंदौर क्षेत्र का दबदबा, बना ओवरऑल चैंपियन

November 28, 2026

  • 48वीं अंतरक्षेत्रीय प्रतियोगिता का तरंग प्रेक्षागृह में समापन, आठ विधाओं में प्रतिभागियों ने हासिल किए प्रथम स्थान

जबलपुर। विद्युत विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों की सांस्कृतिक प्रतिभा का रंग शुक्रवार को तरंग प्रेक्षागृह में देखने को मिला। मध्य प्रदेश पूर्व क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी द्वारा आयोजित 48वीं अंतरक्षेत्रीय सांस्कृतिक प्रतियोगिता में इंदौर क्षेत्र ने शानदार प्रदर्शन करते हुए ओवरऑल चैंपियनशिप अपने नाम की। केंद्रीय कार्यालय जबलपुर दूसरे और सिंगाजी (खंडवा) क्षेत्र तीसरे स्थान पर रहा। केंद्रीय क्रीड़ा एवं कला परिषद तथा एमपी पावर मैनेजमेंट कंपनी के तत्वावधान में आयोजित दो दिवसीय प्रतियोगिता का समापन रामपुर स्थित तरंग प्रेक्षागृह में हुआ। समारोह की मुख्य अतिथि कंपनी की मुख्य महाप्रबंधक (मानव संसाधन एवं प्रशासन) संपदा सराफ गुर्जर रहीं। अध्यक्षता मुख्य महाप्रबंधक अवनीश तिवारी ने की। इस अवसर पर वरिष्ठ विद्युत अधिकारी भी मौजूद रहे।


  • आठ विधाओं में दिखाया हुनर
    प्रतियोगिता में गायन, वादन और काव्य पाठ सहित विभिन्न विधाओं में प्रतिभागियों ने अपनी कला का प्रदर्शन किया। महिला फिल्मी गायन में आकांक्षा पाण्डेय (इंदौर), पुरुष फिल्मी गायन में जितेंद्र कुमार मरावी (खंडवा), शास्त्रीय महिला गायन में उर्मि अग्रवाल (केंद्रीय कार्यालय) और शास्त्रीय पुरुष गायन में दीपेश भारतीय (बिरसिंहपुर) ने प्रथम स्थान हासिल किया। इसी तरह वाद्य संगीत उपशास्त्रीय में अमरनाथ हिवाले (खंडवा), वाद्य संगीत शास्त्रीय में निरंजन पुरी गोस्वामी (केंद्रीय कार्यालय), ताल वाद्य शास्त्रीय में अमरनाथ हिवाले (खंडवा) तथा काव्य पाठ में अवधेश पटेल (जबलपुर) ने बाजी मारी।

    10 क्षेत्रों के 51 प्रतिभागियों ने लिया हिस्सा
    आयोजन के पहले दिन 26 नवंबर को 10 क्षेत्रों के 51 प्रतिभागियों ने अपनी प्रस्तुतियां दी थीं। दो दिवसीय प्रतियोगिता में विद्युत कार्मिकों ने कार्यक्षेत्र की व्यस्तताओं से अलग अपनी रचनात्मक और सांस्कृतिक प्रतिभा का परिचय दिया। समापन समारोह में विजेताओं और चैंपियन टीमों को सम्मानित किया गया। अतिथियों ने कहा कि ऐसे आयोजन कर्मचारियों की छिपी प्रतिभाओं को मंच देने के साथ उनमें आत्मविश्वास, आपसी सौहार्द और संगठनात्मक एकता को मजबूत करते हैं। कार्यक्रम का आयोजन मुख्य अभियंता एसके गिरिया के मार्गदर्शन में किया गया। प्रतियोगिता के निर्णायक दिलीप कोरी एवं प्रवेश चौधरी रहे। आयोजन में संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों का योगदान रहा।

    Share:

  • सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved