img-fluid

MP के छतरपुर में गैरेज में लगी भीषण आग… धू-धूकर जले कई वाहन

November 28, 2026

छतरपुर: मध्य प्रदेश के छतरपुर में एक डेंटिंग-पेंटिंग गैरेज में भीषण आग लग गई. आग इतनी विकराल थी कि गैरेज में खड़े कई वाहन इसकी चपेट में आ गए और जलकर खाक हो गए. आगजनी में करीब 20 से 25 लाख रुपये का नुकसान होने की आशंका है. आगजनी की ये घटना शहर के कोतवाली थाना क्षेत्र में बजाज एजेंसी के पीछे स्थित डेंटिंग-पेंटिंग गैरेज में घटी. गैरेज में आग लगते ही अफरा-तफरी का माहौल हो गया.

जानकारी के अनुसार, आग इतनी ज्यादा थी कि उसकी चपेट में कई वाहन आ गए और जलकर खाक हो गए. शुरुआती अनुमान लगाया जा रहा है कि इस भीषण आगजनी की घटना में लगभग 20 से 25 लाख रुपये का नुकसान हुआ है. ये गैरज अफजल/अफसर का बताया जा रहा है. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, जहां आग लगी है, वो गैरेज अफजल/अफसर का है. बताया जा रहा है कि आग लगने के करीब एक घंटे बाद तक नगर पालिका का दमकल वाहन मौके पर नहीं पहुंचा.


  • दमकल विभाग की गाड़ी के इंतजार के बीच स्थानीय लोगों ने अपनी जान जोखिम में डाली और आग बुझाने में जुटे रहे. लोगों ने पानी के टैंकर, बाल्टियों और अन्य साधनों की मदद से आग पर काबू पाने का प्रयास किया. प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, आग की चपेट में आने से एक पिकअप, एक स्कूटी सहित अन्य वाहन जलकर खाक होने की बात कही जा रही है. आग से गैरेज में रखा अन्य सामान भी प्रभावित हुआ है.

    स्थानीय निवासी रईस खान ने दमकल वाहन के समय पर नहीं पहुंचने को लेकर नाराजगी जताई. फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है. नुकसान का वास्तविक आकलन किया जाना बाकी है. वहीं, जानकारी लगते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची ओर मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी. पुलिस का कहना है कि गैरेज में आग लगने की सूचना मिली थी. आग लगने की वजहों का पता किया जा रहा है.

    Share:

  • सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved