img-fluid

झारखंड में भीषण सड़क हादसा: दर्शन के लिए रजरप्पा जा रहे बिहार के 13 श्रद्धालुओं की मौत, मृतकों में 4 बच्चे और 4 महिलाएं

November 29, 2026

रांची. झारखंड (Jharkhand) के रामगढ़ जिले में रांची-पटना हाईवे (Ranchi-Patna Highway) पर शनिवार देर रात बड़ा सड़क हादसा (road accident) हुआ. रात करीब दो बजे एनएच-33 पर पैंकी इलाके में स्कॉर्पियो की दूसरी गाड़ी के साथ भिड़ंत में 13 लोगों की मौत हो गई.


  • जानकारी के अनुसार, बिहार के नालंदा के जांघारों गांव के 14 लोग स्कॉर्पियो में सवार होकर रामगढ़ जिले के रजरप्पा मंदिर पूजा करने के लिए आ रहे थे. इसी दौरान रामगढ़ के पैंकी के समीप स्कॉर्पियो की अज्ञात वाहन से जोरदार टक्कर हो गई.

    यह टक्कर इतनी भीषण थी कि वहां चीख पुकार और अफरा-तफरी मच गई. जानकारी मिलते ही पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंची. मृतकों में चार बच्चे, चार महिलाएं और पांच पुरुष शामिल हैं. हादसे में घायल एक शख्स का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है. उसकी भी हालत गंभीर बताई जा रही है.

    स्कॉर्पियो में कुल 14 लोग सवार थे. सफर के दौरान ही एनएच-33 पर यह हादसा हुआ. एक्सीटेंड कितना भयावह था, वह गाड़ी की हालत देखकर लगाया जा सकता है. रामगढ़ पुलिस ने 13 लोगों की मौत की पुष्टि की है.

    रामगढ़ के एसडीपीओ आलोक रंजन ने बताया कि मृतक नालंदा जिले के रहने वाले थे. उन लोगों के पास से मिले आधार कार्ड से कुछ की पहचान हुई है. एक घायल का इलाज अस्पताल में चल रहा है.

    Share:

  • नेतन्याहू ने आइजेनकोट को PM पद का ऑफर दिया, फिर भी भरोसा नहीं, बोले- 24 घंटे में परखेंगे गंभीरता

    Sun Nov 29 , 2026
    यरुशलम। इजरायल (Israel) में आम चुनाव (General Election) के नतीजे आने के कई दिन बाद भी नई सरकार का गठन नहीं हो सका है। किसी भी दल या गठबंधन (Alliance) को स्पष्ट बहुमत नहीं मिलने के कारण राजनीतिक बातचीत जारी है। इस बीच प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू (Prime Minister Benjamin Netanyahu) की ओर से गठबंधन सरकार […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved