img-fluid

पटना में BJP ऑफिस पर पथराव, यूट्यूबर के कार्यक्रम को लेकर जमकर हंगामा

November 29, 2026

पटना: बिहार (Bihar) की राजधानी पटना (Patna) में रविवार को भारी हंगामा हो गया. यहां वीर चंद पटेल पथ पर यूट्यूबर आर्यन केल्विन के समर्थकों ने जमकर बवाल किया. इस दौरान बीजेपी दफ्तर पर पत्थरबाजी भी की गई. बताया जा रहा है कि युवा एक इन्फ्लुएंसर को सुनने के लिए पहुंचे थे. उसका कार्यक्रम पटना के मिलर स्कूल ग्राउंड में आयोजित किया गया था.


  • मिलर स्कूल ग्राउंड में होने वाले कार्यक्रम में बड़ी संख्या में युवाओं के पहुंचने की आशंका थी. पुलिस ने भारी भीड़ को देखते हुए कार्यक्रम की अनुमति नहीं दी. इसके बाद इन्फ्लुएंसर के समर्थक नाराज हो गए. वे विरोध करने लगे और देखते ही देखते हंगामा शुरू हो गया. हंगामा बढ़ने के बाद वीर चंद पटेल पथ पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया. इस दौरान बीजेपी ऑफिस को निशाना बनाते हुए रोड़ेबाजी की गई. घटना के बाद इलाके में तनाव की स्थिति बन गई. हालांकि, अभी तक यह साफ नहीं है कि इस घटना में कितने लोग शामिल थे और किसी को चोट आई है या नहीं.

    Share:

  • सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved