img-fluid

जबलपुर के गांव में 150 एकड़ में रेज्ड बेड पद्धति से लगाया मक्का

August 08, 2020

जबलपुर | कलेक्टर भरत यादव द्वारा जबलपुर विकासखण्ड के यंत्रदूत ग्राम सोहड़ में कृषि अभियांत्रिकी विभाग द्वारा रेज्ड बेड पद्धति से बोई गई मक्के की फसल का कल फील्ड निरीक्षण किया गया। कृषि अभियांत्रिकी विभाग जबलपुर द्वारा वर्ष 2020-21 हेतु जबलपुर विकासखण्ड के ग्राम नर्रई, सोहड़ एवं परसिया का चयन किया गया है। चयनित यंत्रदूत ग्रामों में गहरी जुताई, रेज्ड बेड प्लाण्टर से मक्के की बोनी तथा मल्टी क्रॉप प्लाण्टर से धान की बोवाई का कार्य किया गया। जिससे इस गांव के लगभग 400 किसान लाभांवित हुये। कलेक्टर ने आधुनिक मशीनों से की जा रही उन्नत खेती के संबंध में कृषकों से व्यक्तिगत चर्चा भी की।
गांव में पहले मात्र 10 से 20 एकड़ में ही मक्का लगाया जाता था किन्तु इस वर्ष कृषि अभियांत्रिकी विभाग के प्रयासों से आधुनिक मशीनों द्वारा लगभग 150 एकड़ में रेज्ड बेड पद्धति से मक्का लगाया गया। किसान कल्याण तथा कृषि विकास द्वारा बीज ग्राम योजना के तहत धान की एमटीयू 10-10 किस्म का दस क्विंटल बीज उपलब्ध कराया गया। जबलपुर जिले में हुई कम वर्षा के कारण इसकी बोनी मल्टी-क्रॉप प्ला‍ण्टर से की गई।
कलेक्टर द्वारा क्रॉप कटिंग के दौरान बढ़े हुये रकबे का इन्द्राज शासकीय अभिलेखों में करने का निर्देश राजस्व तथा कृषि विभाग के अधिकारियों को दिया गया ताकि शासन से इसकी खरीदी की मांग की जा सकें।
इस अवसर पर उप संचालक कृषि डॉ. एस.के. निगम, कृषि अभियांत्रिकी विभाग के सहायक कृषि यंत्री आर.के. राणा, यंत्रदूत ग्राम के नोडल अधिकारी व्हीव्ही मौर्य अनुविभागीय कृषि अधिकारी प्रतिभा गौर तथा परिषद कृषि विभाग अधिकारी श्रीमती परसाई उपस्थित रहीं।

Share:

  • तीन वर्ष में हासिल कर लेंगे आत्मनिर्भर मध्यप्रदेश का लक्ष्य

    Sat Aug 8 , 2020
    भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि मध्यप्रदेश प्रत्येक क्षेत्र में आगे रहकर देश में अलग उदाहरण प्रस्तुत करेगा। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी को आत्मनिर्भर भारत के अंतर्गत आत्मनिर्भर मध्यप्रदेश के लिए गत चार माह में किए गए प्रयासों को अब और अधिक व्यवस्थित स्वरूप दिया जा रहा है। इस उद्देश्य से वेबीनार्स […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved