शिल्पा शेट्टी, अक्षय कुमार, सुनील शेट्टी अभिनीत फिल्म ‘धड़कन’ के 20 साल पूरे हो गए हैं। रोमांटिक ड्रामा पर आधारित यह फिल्म 11 अगस्त, 2000 को रिलीज हुई थी। फिल्म ‘धड़कन’ के 20 साल पूरे होने पर फिल्म में लीड रोल निभा रही अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी ने एक थ्रोबैक वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। इस वीडियो में शूटिंग की दौरान की कई अनदेखे क्षण हैं। शिल्पा शेट्टी ने लिखा-‘समय गुजर जाता है …सच में! एक मजबूत अनुभूति! इस फुटेज के जरिये मैं दो दशक पीछे लौट गई हूं! यकीन नहीं होता! यह समय है उत्सव मनाने का! ‘धड़कन’ के 20 साल पूरे।’
फिल्म में त्रिकोणीय प्रेम कहानी को बखूबी दिखाया गया है। फिल्म में शिल्पा शेट्टी अंजलि की किरदार में, सुनील शेट्टी देव और अक्षय कुमार राम की किरदार में थे। फिल्म में सुनील शेट्टी और शिल्पा शेट्टी एक दूसरे से प्यार करते हैं, लेकिन अपने पिता के कहने पर शिल्पा अक्षय कुमार से शादी कर लेती है और बाद में उन्हें अक्षय कुमार से प्यार हो जाता है। फिल्म में शिल्पा शेट्टी, अक्षय कुमार और सुनील शेट्टी के अलावा महिमा चौधरी, शर्मीला टैगोर, किरण कुमार, सुषमा शेठ, परमीत शेट्ठी भी अहम भूमिका में थे। धर्मेश दर्शन की निर्देशन में बनी इस फिल्म को रतन जैन ने प्रोड्यूस किया था। दर्शकों के बीच इस फिल्म को काफी पसंद किया गया और फिल्म के सारे गाने भी काफी हिट हुए थे। लगभग नौ करोड़ के बजट में बनी इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर लगभग 64 करोड़ की कमाई की थी।
नई दिल्ली। कोविड-19 संकट के बीच लॉकडाउन की वजह से औद्योगिक उत्पादन में गिरावट देखने को मिली है। देश का औद्योगिक उत्पादन इस बार जून महीने में सालाना आधार पर 16.6 फीसदी घट गया है। सरकारी आंकड़े के अनुसार मुख्य रूप से विनिर्माण, खनन और बिजली उत्पादन कम रहने से औद्योगिक उत्पादन में गिरावट आई […]
उज्जैन। भारतीय क्रिकेटर केएल राहुल रविवार को अपनी पत्नी और एक्ट्रेस अथिया शेट्टी के साथ महाकाल के दरबार में पहुंचे और भस्म आरती में शामिल हुए। हाल ही में शादी के बंधन में बंधे केएल राहुल और अथिया ने बाबा महाकाल का पूजन कर उनका आशीर्वाद लिया। उन्होंने गर्भगृह में बाबा महाकाल को जल चढ़ाया। […]
मुंबई (Mumbai)। बॉलीवुड एक्ट्रेस दिव्या अग्रवाल (Divya Agarwal) जल्द ही शादी करने जा रही हैं। एक्ट्रेस दिव्या अग्रवाल और अपूर्वा पडगांवकर (Apoorva Padgaonkar) की वेडिंग स्पेशल इस वक्त सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। दोनों ने वर्ष 2022 में सगाई कर सभी को चौंका दिया था। एक्ट्रेस दिव्या अग्रवाल एक्टर वरुण सूद के साथ […]
अभी होली (Holi) आने में कुछ दिन बाकी हैं, लेकिन बॉलीवुड में अभी से होली का खुमार सर चढ़कर बोलने लगा है। मशहूर सिंगर नेहा कक्कड़ (Neha Kakkar) के घर तो अभी से होली का जश्न भी शुरू हो गया है। उन्होंने इस जश्न का एक वीडियो में भी इंस्टाग्राम पर फैंस के साथ साझा […]