img-fluid

उप्र के बाहूबली विधायक विजय मिश्रा गिरफ्तार

August 14, 2020

उज्‍जैन। उप्र के भदोही के बाहुबली विधायक विजय मिश्रा को मध्य प्रदेश पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। विधायक के आगर जिले के तनोडिय़ा से गिरफ्तार होने की सूचना है। विधायक को देर रात गिरफ्तार किया गया है। पुलिस उन्हें पूछताछ के लिए आगर लेकर आ रही है। संभवत: यहां से उन्हें उप्र पुलिस को सौंप दिया जाएगा। मिश्रा पर कई आपराधिक मुकदमें दर्ज हैं। कल विधायक का वीडियो आया था सामने विधायक ने वीडियो जारी कर अपनी हत्या की आशंका जताई थी। उन्होंने कहा है कि ब्राह्मण होने के नाते उन्हें परेशान किया जा रहा है और पुलिस कभी भी उनका एनकाउंटर कर सकती है। मिश्रा निषाद पार्टी के टिकट पर चुनाव जीते थे, बाद में उन्होंने पार्टी छोड़ दी थी। इस वीडियो जारी होते ही भदोही पुलिस ने इसका खंडन किया। एसपी रामबदन सिंह ने भी वीडियो जारी करके कहा कि विधायक विजय मिश्र ने असत्य तथ्यों को आधार बनाकर अपने आपराधिक कृत्यों से ध्यान भटकाने के लिए वीडियो बनाया गया है।

Share:

  • उप्र : भदोही के बाहुबली विधायक विजय मिश्र मध्यप्रदेश से गिरफ्तार, ट्रांज़िट रिमांड पर लेगी पुलिस

    Fri Aug 14 , 2020
    भदोही। पूर्वांचल और भदोही की सियासत में अपना अहम रसूख रखने वाले बाहुबली विधायक विजय मिश्र को आखिरकार मध्यप्रदेश पुलिस ने शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया। विधायक की गिरफ्तारी उस समय हुई जब वह महाकाल का दर्शन- पूजन करने के बाद वहां से निकल चुके थे। उन्हें भदोही पुलिस की सूचना पर आगर-मालवा पुलिस ने […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved