
– भाई-भाभी फरार, पुलिस को भी एतराज.. कहा- जमानत मिली तो अड़ंगा डालेगा
इंदौर। भूमि घोटाले के लिए बदनाम बिल्डर चंपू अजमेरा की जमानत अर्जी सेशन कोर्ट ने ठुकरा दी। उस पर 17 केस दर्ज होने का हवाला देकर पुलिस ने जमानत देने पर गहरा एतराज जताया था।
चंपू की मां चंदा अजमेरा ने जमानत देने की मांग करते हुए कहा कि जिन प्लॉटों की धोखाधड़ी बताई जा रही है, उनकी सेलडीड तक बनी है। इसके बावजूद पुलिस ने साजिश रचकर उसे झूठा फंसा दिया है, जबकि मामला सिविल नेचर का है। पुलिस ने यह कहकर एतराज जताया था कि मुलजिम लंबे समय फरार रहा है। उस पर 17 क्रिमिनल केस दर्ज हैं। उसका भाई व भाभी फरार हैं। यदि उसे जमानत मिली तो वह इन दोनों की गिरफ्तारी में अड़ंगा डालेगा। जज शहाबुद्दीन हाशमी ने चंपू को जमानत देने से इनकार करते हुए उसकी अर्जी खारिज कर दी।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved