img-fluid

IPL2020: धोनी की अगुवाई में UAE रवाना हुई चेन्नई सुपर किंग

August 21, 2020

नई दिल्ली। तीन बार की चैम्पियन चेन्नई सुपर किंग्स की टीम आईपीएल 2020 के अपने अभियान पर निकल चुकी है। शुक्रवार को महेंद्र सिंह धोनी की अगुवाई में टीम ने संयुक्त अरब अमीरात की उड़ान भरी। आईपीएल के 60 मैच तीन स्थलों- दुबई, अबुधाबी और शारजाह में 53 दिनों तक खेले जाएंगे। मुकाबले 19 सितंबर से होंगे। राजस्थान रॉयल्स, किंग्स इलेवन पंजाब और कोलकाता नाइट राइडर्स की टीमें गुरुवार को ही यूएई पहुंच चुकी हैं और खिलाड़ी छह दिनों के क्वारनटीन अवधि को पूरा करने में जुट गए हैं।

शुक्रवार को CSK ने टि्वटर हैंडल से टीम के खिलाड़ियों की तस्वीरें शेयर कीं। इन तस्वीरों में महेंद्र सिंह धोनी, सुरेश रैना, रवींद्र जडेजा और गेंदबाजी कोच लक्ष्मीपति बालाजी नजर आ रहे हैं। 39 साल के महेंद्र सिंह धोनी और 33 साल के सुरेश रैना ने 15 अगस्त को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास का ऐलान कर दिया था। अब आईपीएल में उन दोनों के प्रदर्शन पर सारी निगाहें होंगी। सीएसके फ्रेंचाइजी ने पहले ही साफ कर दिया है कि धोनी जब तक चाहें आईपीएल खेल सकते हैं। अब उनके नेतृत्व में टीम की नजरें चौथे खिताब पर हैं। सीएसके ने लिखा- #Yellove on the move! (पीली जर्सी… अभियान पर निकली)। बाद में जुड़े रवींद्र जडेजा ने भी अपने टीम मेट्स के साथ वाली तस्वीरें पोस्ट कीं।

 

Share:

  • शिक्षण व प्रशिक्षण में सामंजस्य

    Fri Aug 21 , 2020
    – डॉ. दिलीप अग्निहोत्री शिक्षा राष्ट्रीय स्वरूप व परिवेश के अनुकूल होनी चाहिए। परतन्त्रता के दौर में इसका अभाव था। स्वतन्त्र भारत में भी अनेक कारणों से अपेक्षित सुधार नहीं किये गए थे लेकिन वर्तमान सरकार ने इस कमी को दूर किया है। व्यापक विचार-विमर्श के बाद नई शिक्षा नीति लागू की गई है। इसमें […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved