img-fluid

विशेष ट्राले में कानपुर से इंदौर आएगा 3 हजार किलो का हिप्पो

September 19, 2026

कानपुर रवाना होने के लिए जू की टीमें कर रही तैयारियां, बदलेे में देंगे लायन

इंदौर। कानपुर (Kanpur) जू से तीन हजार किलो के हिप्पो (hippo) सतीश को इंदौर (Indore) लाए जाने की तैयारियां जू की टीम ने शुरू कर दी हैं। सूचना मिलते ही टीम किसी भी दिन रवाना हो जाएगी। इसके लिए विशेष ट्राला तैयार किया जा रहा है और हर दो से तीन घंटे में हिप्पो पर पानी का छिड़काव किया जाएगा, ताकि उसे ठंडक बनी रहे। बदले में कानपुर जू को इंदौर से लायन दिया जाएगा।


  • प्राणी संग्रहालय में एनिमल एक्सचेंज प्रोग्राम के तहत कई वन्य प्राणी अब तक देशभर के कई जू से इंदौर लाए जा चुके हैं और यहां से कई वन्य प्राणी अन्य प्राणी संग्रहालय को दिए जा चुके हैं। इसके चलते सेंट्रल जू अथारिटी की मंंजूरी मिलने के बाद अब कानपुर से तीन हजार किलो से ज्यादा वजनी नर हिप्पो सतीश को इंदौर लाने की तैयारी शुरू हो गई है। उसे लाने के लिए विशेष प्रकार का टाला तैयार किया जा रहा है, जिसमें पानी की भी भरपूर व्यवस्था रहेगी। रास्तेभर हर दो से तीन घंटे में उस पर पानी की बौछारें की जाएगी। प्राणी संग्रहालय के प्रभारी अधिकारी डॉ. उत्तम यादव के मुताबिक विशेष ट्राला तैयार कर लिया गया है। हिप्पो का स्वास्थ्य परीक्षण और पूरी तरह स्वस्थ होने पर उसे यहां लाए जाने के लिए इसी सप्ताह टीमें रवाना हो सकती हैं। जू में फिलहाल मादा हिप्पो है और इसी के चलते कानपुर जू से नर हिप्पो लाया जा रहा है। उनके मुताबिक जू में लायन की संख्या काफी अधिक है, जिसके चलते यहां से एक लायन कानपुर जू को दिया जा रहा है और बदले में हिप्पो लाया जा रहा है। जो टीम हिप्पो को लेने जाएगी, वह पूरी तरह प्रशिक्षित है और पूरे रास्तेभर अफसरों के संपर्क में रहेगी। दो दिनों का सफर तय कर उसे इंदौर लाया जाएगा।

    Share:

  • इंदौर: बेटी के लिए घी लेकर जा रही थी मां, एयरपोर्ट चेकिंग में फिंकवाया

    Sat Sep 19 , 2026
    फ्लाइट में शराब ले जाने की छूट, लेकिन घर के घी पर रोक, तीन दिन बाद वापसी तक संभालकर रखने से भी किया इनकार इंदौर। मां (Mother) जब बेटी (daughter) से मिलने दूर बेंगलुरु जा रही थी तो अपने साथ सिर्फ सामान नहीं, बल्कि उसके लिए लंबे समय से सहेजकर रखा घर का बना घी […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved