img-fluid

रोड डिवाइडर पर बनेगा दो पहिया वाहनों के लिए ब्रिज

  • May 10, 2025

    • पुणे के कंसल्टेंट ने दिया प्रजेंटेशन
    • अन्नपूर्णा रोड, लाबरिया भेरू चौराहा और टावर चौराहा क्षेत्र में ऐसे ब्रिज बनाने की योजना बनाने के निर्देश

    इंदौर। यातायात (Transportation) की बेहद खराब स्थिति से गुजर रहे इंदौर (Indore) के यातायात को बेहतर बनाने के लिए अब एक नया प्रयोग करने की तैयारी की जा रही है। अब शहर में रोड डिवाइडर (road divider) पर दो पहिया ( two wheelers) वाहनों के लिए ब्रिज (bridge) बनाने का प्रस्ताव है। इसके लिए पुणे के कंसल्टेंट ने कल नगर निगम में प्रजेंटेशन दिया है। महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने तीन स्थानों पर इस तरह के ब्रिज के निर्माण की प्लानिंग करने के निर्देश दिए हंै।


    पिछले नगर निगम चुनाव में भारतीय जनता पार्टी द्वारा शहर की जनता से स्मार्ट यातायात का वादा किया गया था। इस वादे की पूर्ति की दिशा में अभी तक कोई ऐसा काम नहीं हुआ है, जिससे कि बेहतर परिणाम सामने आ सके। अभी भी यातायात की स्थिति बहुत ही ज्यादा खराब बनी हुई है। इस स्थिति को सुधारने के लिए लाई गई यातायात मित्र योजना भी कोई विशेष परिणाम नहीं दे सकी है। नगर निगम के द्वारा इंटेलिजेंट ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम लागू किया गया, लेकिन इस सिस्टम के माध्यम से भी यातायात की स्थिति में कोई अच्छा सुधार नहीं हो सका है। अब ऐसी स्थिति में शहर के यातायात में सुधार लाने और उसे बेहतर बनाने के लिए नए रास्ते देखे जा रहे हैं। इस कड़ी में कल पुणे के कंसल्टेंट द्वारा स्मार्ट सिटी कंपनी के कार्यालय के सभागार में महापौर पुष्यमित्र भार्गव के समक्ष एक प्रजेंटेशन दिया गया। इस प्रजेंटेशन में राऊ क्षेत्र के विधायक मधु वर्मा भी मौजूद थे। इस प्रजेंटेशन में इस कंपनी द्वारा बताया गया कि सडक़ के बीच में बनने वाले डिवाइडर के ऊपर एक इस तरह का ब्रिज बनाया जा सकता है, जिससे कि दो पहिया वाहन उस ब्रिज पर से निकल सके। इस ब्रिज की चौड़ाई करीब 12 फीट रखी जाए। इस तरह की व्यवस्था करने से सडक़ से दो पहिया वाहनों का दबाव कम हो जाएगा, जिससे यातायात को बेहतर बनाने में मदद मिलेगी। इसके साथ ही इस ब्रिज के बन जाने से दो पहिया वाहन के चालक अपने वाहन को ब्रिज के ऊपर से ले जाकर तेज गति से अपने गंतव्य तक पहुंच सकेंगे। इस कंपनी द्वारा प्रजेंटेशन के माध्यम से यह बताया गया कि यह ब्रिज किस तरह से तैयार होगा और इसका किस तरह से बेहतर उपयोग किया जा सकता है। कंपनी द्वारा दिए गए प्रजेंटेशन को देखते हुए महापौर पुष्यमित्र भार्गव द्वारा कई सवाल भी कंसल्टेंट से किए गए। इस नए प्रयोग के बारे में समझने के बाद महापौर ने इस कंसल्टेंट को टावर चौराहा, अन्नपूर्णा रोड और लाबरिया भेरू चौराहा के आसपास के क्षेत्र का दौरा कर उन क्षेत्रों को ध्यान में रखते हुए प्लानिंग करने और फिर उस प्लानिंग को प्रस्तुत करने के निर्देश दिए।

    देश में कहीं नहीं है ऐसी व्यवस्था
    इस प्रजेंटेशन के दौरान कंसल्टेंट के द्वारा यह बताया गया कि अभी देश में कहीं भी इस तरह की व्यवस्था नहीं है। यदि इंदौर नगर निगम रोड डिवाइडर के ऊपर इस तरह के ब्रिज बनाने का फैसला लेता है तो यह देश का पहला शहर होगा, जहां पर यातायात को व्यवस्थित करने के लिए दोपहिया वाहन चालकों को एक अलग सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। इस स्थिति को समझने के दौरान विधायक मधु वर्मा द्वारा भी कई प्रैक्टिकल प्रश्न उठाए गए। उनके द्वारा इंदौर विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष के रूप में शहर में विकास के कई कार्य कराए गए थे। उन कार्यों के अनुभव को देखते हुए उन्होंने इस कार्य में होने वाली व्यवस्था को गहराई से समझा।

    Share:

    राजवाड़ा के साथ अहिल्या उद्यान और प्रतिमा का भी कायाकल्प शुरू

    Sat May 10 , 2025
    तीन दिवसीय अहिल्या उत्सव इंदौर, महेश्वर और वाराणसी में मनेगा 20 मई को होने वाली कैबिनेट बैठक की जोर-शोर से तैयारियां जारी, निगम ने भी ली सुध, साफ-सफाई, रंगाई-पुताई के साथ चकाचक करेंगे पूरा परिसर इंदौर। शहर (Indore) की प्रमुख पहचान राजवाड़ा (Rajwada) में अभी 20 मई (20th May) को मंत्रिमंडल (Cabinet) की महत्वपूर्ण बैठक […]
    सम्बंधित ख़बरें
    खरी-खरी
    रविवार का राशिफल
    मनोरंजन
    अभी-अभी
    Archives

    ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved