इंदौर न्यूज़ (Indore News) मध्‍यप्रदेश

हाजिरी दर्ज कराकर गायब हो जाने वाले एक दर्जन निगमकर्मी हुए निलंबित, ट्रेंचिंग ग्राउंड अटैच

  • कई कर्मचारी 6-6 माह से गायब थे, पड़ताल हुई तो हुआ खुलासा

इन्दौर। नगर निगम (Nagar nigam) के एक दर्जन कर्मचारियों (employees) में से अधिकांश हाजिरी दर्ज कराकर गायब हो जाते थे और कई 6-6 माह से गायब थे। जब छानबीन हुई तो इसका पता चला। अब उन्हें निलंबित कर ट्रेंचिंग ग्राउंड (ground)में अटैच कर दिया गया है। निगम कमिश्नर ने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि काम पर नहीं आने वाले कर्मचारियों का वेतन जारी नहीं करवाया जाए।



सफाई व्यवस्था के ढर्रे में फिर कसावट लाने के लिए अधिकारियों को वार्डों में निरीक्षण करने के निर्देश दिए गए हैं, साथ ही जलजमाव वाले क्षेत्रों में भी निगरानी रखने को कहा गया है। इसके साथ ही कार्यों में लापरवाही करने वाले कर्मचारियों पर कार्रवाई शुरू कर दी गई है। निगम अधिकारियों से मिली रिपोर्ट के आधार पर एक दर्जन कर्मचारियों को निलंबित कर ट्रेंचिंग ग्राउंड अटैच किया गया है। इनके नाम अशोक पिता रामचरण, किशोर पिता दादूलाल, मनोहर रामस्वरूप, श्यामा पति विलास, लता पति छन्नू, दीपक लोट, राजू पिता नन्हे, निर्मलाबाई, श्रीराम पिता नारायण, पुष्पा पति सजन, नर्मदा पति मदन हैं। इनमें से अधिकांश महीनों से छुट्टी पर थे। इस मामले की जानकारी उन्होंने अधिकारियों को भी नहीं दी थी। वहीं कुछ कर्मचारी ऐसे भी हैं, जो सुबह नियत समय पर पहुंचकर झोनल या मुख्यालय में अपनी हाजिरी दर्ज कराने के बाद गायब हो जाते थे। निगमायुक्त प्रतिभा पाल ने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को ऐसे अन्य कर्मचारियों के खिलाफ भी कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।

Share:

Next Post

पिनेकल पीडि़तों ने शपथ-पत्र पर दिए बयान, NRI को भी ठगा

Wed Jul 28 , 2021
फ्लेटों से लेकर टाउनशिप के तीनों प्रोजेक्टों में धोखाधड़ी… कलेक्टर ने पिनेकल ग्रैंड के पीडि़तों की जांच महिला एसडीएम को सौंपी इंदौर।  कलेक्टर के निर्देश पर पिनेकल (Pinnacle) पीडि़तों (Victims) को जांच शुरू की जा रही है। एसडीएम विशाखा देशमुख ( SDM Visakha Deshmukh) को यह जिम्मा सौंपा गया है। अभी उन्होंने आठ पीडि़तों के […]