img-fluid

उज्जैन से मुंबई के बीच जल्द मिल सकती है नई नियमित ट्रेन

June 30, 2026

  • स्पेशल ट्रेन को स्थायी बनाने पर रेलवे का मंथन, बेहतर रिस्पॉन्स से बढ़ी उम्मीदें
  • अवंतिका एक्सप्रेस की वेटिंग कम करने के लिए शुरू हुई थी सेवा, जुलाई तक बढ़ाए गए फेरे

उज्जैन। उज्जैन और मुंबई के बीच सफर करने वाले हजारों यात्रियों के लिए अच्छी खबर सामने आ सकती है। पश्चिम रेलवे इंदौर-मुंबई स्पेशल ट्रेन को नियमित ट्रेन के रूप में चलाने की संभावना पर गंभीरता से विचार कर रहा है। यात्रियों से मिले शानदार प्रतिसाद और लगातार बेहतर ऑक्यूपेंसी के बाद रेलवे स्तर पर इस ट्रेन को स्थायी स्वरूप देने को लेकर मंथन शुरू हो गया है। यह स्पेशल ट्रेन मुख्य रूप से उज्जैन-मुंबई रूट की लाइफलाइन मानी जाने वाली अवंतिका एक्सप्रेस पर लगातार बढ़ रहे यात्री दबाव को कम करने के उद्देश्य से शुरू की गई थी। अवंतिका एक्सप्रेस में अधिकांश दिनों लंबी वेटिंग रहने के कारण यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता था। ऐसे में स्पेशल ट्रेन ने यात्रियों को एक अतिरिक्त विकल्प उपलब्ध कराया है।


  • जुलाई तक बढ़ा संचालन
    यात्रियों की लगातार बनी मांग को देखते हुए पश्चिम रेलवे ने ट्रेन संख्या 09079 मुंबई सेंट्रल-इंदौर स्पेशल का संचालन 28 जुलाई तक तथा 09080 इंदौर-मुंबई सेंट्रल स्पेशल का संचालन 29 जुलाई तक बढ़ा दिया है। बार-बार फेरों का विस्तार इस बात का संकेत माना जा रहा है कि रेलवे इस ट्रेन को लेकर सकारात्मक रुख अपनाए हुए है।

    हर वर्ग के यात्रियों को मिलेगा लाभ
    उज्जैन और मुंबई के बीच प्रतिदिन बड़ी संख्या में व्यापारी, उद्योगपति, विद्यार्थी, नौकरीपेशा लोग, मरीज और पर्यटक यात्रा करते हैं। नियमित ट्रेन शुरू होने से न केवल यात्रियों को अतिरिक्त सीटें उपलब्ध होंगी, बल्कि अवंतिका एक्सप्रेस की लंबी वेटिंग सूची में भी कमी आने की उम्मीद है।

    स्थायी ट्रेन बनने की बढ़ी संभावना
    रेलवे सूत्रों का कहना है कि यदि आने वाले समय में भी यात्रियों की संख्या और ऑक्यूपेंसी इसी तरह बनी रहती है तो स्पेशल ट्रेन को नियमित ट्रेन का दर्जा देने का प्रस्ताव आगे बढ़ाया जा सकता है। इससे इंदौर और मुंबई के बीच रेल संपर्क पहले से अधिक मजबूत होगा और यात्रियों को स्थायी राहत मिल सकेगी।

    Share:

  • बेन स्टोक्स रिटायरमेंट से पहले बना गए टेस्ट में सबसे ज्यादा सिक्स का रिकॉर्ड

    Tue Jun 30 , 2026
    डेस्क। बेन स्टोक्स ने इंटरनेशनल क्रिकेट से रिटायरमेंट का ऐलान कर दिया है। न्यूजीलैंड के खिलाफ खेली गई तीन टेस्ट मैचों की सीरीज उनके लिए आखिरी साबित हुई। हालां​कि ना तो इसमें इंग्लैंड की टीम जीत दर्ज कर पाई और ना ही खुद बेन स्टोक्स कोई ऐतिहासिक पारी खेल पाए। इस बीच वे टेस्ट क्रिकेट […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved