भोपाल न्यूज़ (Bhopal News)

तनिष्क शोरूम में ग्राहक बनकर आया युवक, सोने की अंगूठी ले भागा

भोपाल। मालवीय नगर स्थित तनिष्क के शो रूम में बुधवार की शाम एक युवक पहुंचा। आरोपी ने वहां एक अंगूठी दिखाने को कहा। जहां अंगूठी पसंद करते समय आरोपी ने सोने की एक कीमती अंगूठी हाथ में पहनी और मौके से चंपत हो गया। रात को सीसीटीवी रिकार्डिंग चेक करने के बाद में शो रूम के मैनेजर ने इस मामले में प्रकरण दर्ज कराया है। फुटैज के आधार पर पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।
अरेरा हिल्स थाने के प्रभारी आर के सिंह के अनुसार 34 वर्षीय विवेक झा पिता विनोद झा मकान नंबर 161 शाहपुरा सी सेक्टर के निवासी हैं। उन्होंने बीती रात करीब साढ़े नौ बजे थाने आकर बताया कि शाम के समय एक युवक शो रूम में आया था। आरोपी ने सोने की अंगठी दिखाने को कहा। सैल्समेन ने उसे सोने की अंगूठी दिखाई। इसी दौरान आरोनी ने सैल्समेन की नजरों से बचकर एक सोने की अंगूठी पहन ली और चलता बना। चोरी गई अंगूठी की कीमत करीब 25 हजार रूपए बताई जा रही है। रात को गिनती करने तथा फुटैज चेक करने के बाद में मैनेजर ने शिकायत दर्ज कराई है। आरोपी ने शो रूम के एंट्री रजिस्टर में स्वयं का नाम आशुतोष निवासी करोंद दर्ज किया था। रजिस्टर में आरोपी का मोबाइल नंबर भी नोट है। जिससे पुलिस चोर तक पहुुंचने का प्रयास कर रही है। जल्द चोर तक पहुंचने के दावे किए जा रहे हैं।

Share:

Next Post

हुक्कों में फ्लेवर था या नशीला पदार्थ फॉरेंसिक जांच के बाद खुलेगा राज

Thu Sep 3 , 2020
टीटी नगर पुलिस ने जोहरी होटल से जब्त किए थे हुक्के भोपाल। टीटी नगर इलाके के जौहरी होटल में हुक्का लाउंज पार्टी को लेकर भोपाल पुलिस ने अब सख्ती दिखाई है। पुलिस ने लाउंज में मिले हुक्के को अपने कब्जे में लेकर उनकी फ ॉरेंसिक जांच करवा रही है। जिससे पता चल सकेगा कि वह […]