भोपाल न्यूज़ (Bhopal News)

मध्यप्रदेश में सभी सीटों पर चुनाव लड़ेगी आम आदमी पार्टी

  • केजरीवाल की पार्टी की धमाकेदार एंट्री की तैयारी

भोपाल। पिछले 9 सालों के भीतर दिल्ली और पंजाब में बहुमत से सरकार बनाने वाली आम आदमी पार्टी अब राष्ट्रीय पार्टी बनकर सामने आई है। 9 माह बाद होने वाले मध्यप्रदेश के विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी ने भी उतरने का ऐलान कर दिया है। केजरीवाल की पार्टी मध्यप्रदेश में पूरे दमखम के साथ सभी सीटों पर चुनाव लडऩे वाली है। दिल्ली के बाद पंजाब में सरकार बनाने वाली केजरीवाल की पार्टी ने हाल ही में गुजरात चुनाव में भी टेंशन बढ़ा दी थी, हालांकि गुजरात में भाजपा ने प्रचंड जीत हासिल की है। अब आम आदमी पार्टी ने मध्यप्रदेश में 2023 में होने वाले विधानसभा चुनाव में सभी सीटों पर अपने प्रत्याशी खड़े करने का ऐलान किया है। इससे मध्यप्रदेश में सत्तारूढ़ भाजपा और प्रमुख विपक्षी दल कांग्रेस को टेंशन हो सकता है। आम आदमी पार्टी के संगठन महासचिव डा. संदीप पाठक ने शनिवार को प्रेस कांफ्रेंस में यह ऐलान किया है। डॉ. पाठक ने कहा है कि पार्टी उधार लेकर लोगों को बांटने के पक्ष में नहीं है, लेकिन सरकारी योजनाओं का लाभ देने में कोई नुकसान नहीं है। मध्यप्रदेश में यह प्रयोग होगा।


दिल्ली में नि:शुल्क शिक्षा और पुलिस वालों के लिए इलाज की योजना लागू है। यही प्रयोग अब मध्यप्रदेश में भी होगा। आम आदमी पार्टी के नेता डा. पाठक ने कहा कि आम आदमी पार्टी मध्यप्रेदश में मेंबरशिप ड्राइव शुरू करने वाली है। यह मेंबरशिप फोन के जरिए मिस्ड कॉल के जरिए होगी। मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार के सवाल पर डा. पाठक ने कहा कि जनता को यह जानने का हक है कि उसका मुख्यमंत्री कौन होगा। उन्होंने कहा कि मेरा व्यक्तगत मत है कि चुनाव में मुख्यमंत्री पद के लिए उम्मीदवार होना चाहिए। डा. पाठक ने मध्यप्रदेश में आम आदमी पार्टी (आप) की कार्यकारिणी भंग करने के सवाल पर कहा कि एक डेढ़ माह में कार्यकारिणी का गठन हो जाएगा। उन्होंने आगे कहा कि सदस्यता अभियान शुरू कर रहे हैं। जनता मिस काल करके जुड़ सकती है। निकाय चुनाव में जनता ने पार्टी को इंडीकेट कर दिया। संविदा कर्मचारियों को नियमित करने पर विचार करेंगे। जनता चुनाव लड़ेगी और वही जिताएगी। हमारी क्या औकात है। नई कार्यकारिणी डेढ़ से दो माह में घोषित कर देंगे। गांव गांव तक संगठन बनाएंगे। हम उधार लेकर जनता को फ्री देंगे। एलआइसी-अडानी मामले में सरकार को जांच करनी चाहिए। ऐसा न हो, लोग विदेश भाग जाएं। उचित समय पर पार्टी सीएम फेस घोषित करेंगे। निष्पक्ष छवि के हर व्यक्ति के लिए पार्टी के दरवाजे खुले हैं।

Share:

Next Post

शिवराज सरकार युवाओं को कराएगी इंटर्नशिप

Mon Feb 6 , 2023
हर महीने देंगे 8 हजार रुपये भोपाल। मध्य प्रदेश में सरकारी योजनाओं का लाभ लोगों तक पहुंचे, यह युवा इंटर्न देखेंगे। इसके साथ ही उनका व्यक्तित्व विकास भी होगा। यह बात मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने शनिवार को पुलिस ग्राउंड, नेहरू नगर भोपाल में सीएम इंटन्र्स बूटकैंप, सीएम यूथ इंटर्नशिप प्रोग्राम के शुभारंभ कार्यक्रम को […]