भोपाल न्यूज़ (Bhopal News)

निकाय चुनाव पूरी ताकत से लड़ेगी आम आदमी पार्टी

  • भोपाल में रोड-शो के जरिए किया शक्ति प्रदर्शन

भोपाल। नगरीय निकाय चुनाव में आम आदमी पार्टी आप भी कूद पड़ी है। रविवार को पार्टी ने राजधानी में रोड-शो के जरिए शक्ति प्रदर्शन किया। पार्टी पूरे प्रदेश में चुनाव में किस्मत आजमाएगी। दिल्ली सरकार के मंत्री व मध्यप्रदेश आप के प्रभारी गोपाल राय ने मीडिया से बातचीत में कहा, आप की शहर सरकार बनी तो प्रॉपर्टी टैक्स माफ किया जाएगा। कॉमर्शियल टैक्स आधा करेंगे। लोगों को निकाय से जुड़े कामों के लिए सरकारी दफ्तरों के चक्कर काटने से मुक्ति मिलेगी। हर निकाय का अलग घोषणा-पत्र होगा। दिल्ली के बेहतर कामों को यहां भी लागू करेंगे। पार्टी घर-घर आमजन से संपर्क कर उन्हें दिल्ली सरकार के कार्यों की जानकारी देगी। उन्होंने भ्रष्टाचार मुक्त प्रशासन का भी वादा किया। राय ने कहा, भाजपा-कांग्रेस को वोट देकर जनता ने इन्हें अपनी कसौटी पर परख लिया है। एक पार्टी महंगाई पर काबू पाने में नाकाम रहती है तो दूसरी पार्टी भ्रष्टाचार को कंट्रोल नहीं कर पाती। जनता अब तीसरे मोर्चे के रूप में आम आदमी पार्टी को विकल्प मानकर चल रही है। चुनाव के लिए उम्मीदवारों की एक सूची जारी हो गई है। जल्द दूसरी सूची जारी की जाएगी। पार्टी की शहर सरकार बनी तो हाउस टैक्स करेंगे माफ, कॉमर्शियल टैक्स आधा करने का किया वादा।

पार्टी ने रोड शो के जरिए किया शक्ति प्रदर्शन
आप ने रविवार को भोपाल में रोड-शो किया। पुलिस ने कई रास्तों को डायवर्ट कर दिया था। 2 से 3 बजे के बीच रोड-शो के दौरान पुराने शहर के कई रास्तों पर जाम लगा रहा।

आप को रोकना चाहती है भाजपा
मध्यप्रदेश प्रभारी राय ने आरोप लगाया कि पार्टी ने रोड-शो और आमसभा के लिए अनुमति मांगी थी, लेकिन ऐन मौके पर प्रशासन ने सभा पर रोक लगा दी। खुले मैदान में होने वाले कार्यक्रम के लिए प्रशासन की पहले सहमति थी। जिस स्थान पर अनुमति ली गई थी, वहां अन्य राजनीतिक दलों के कार्यक्रम होते रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार जानबूझकर अडंग़ा लगा रही है।

Share:

Next Post

मिताली राज: भारत की ‘लेडी सचिन’

Mon Mar 15 , 2021
– योगेश कुमार गोयल वर्ष 2017 में बीबीसी की 100 प्रभावशाली महिलाओं में शामिल रही भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तान मिताली राज ने पूरी दुनिया में भारतीय महिला क्रिकेट का कद ऊंचा कर दिया है। 12 मार्च को लखनऊ के अटल बिहारी वाजपेयी एकाना क्रिकेट स्टेडियम में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ एकदिवसीय क्रिकेट सीरीज […]