img-fluid

AAP नेता संजीव अरोड़ा केस : ED की दिल्ली-नोएडा समेत कई शहरों में ताबड़तोड़ छापेमारी

June 09, 2026

नई दिल्ली. आम आदमी पार्टी (AAP) के नेता संजीव अरोड़ा (leader Sanjeev Arora) से जुड़े मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने बड़ी कार्रवाई की है. जांच एजेंसी ने दिल्ली-नोएडा (Delhi and Noida) समेत देश के चार राज्यों के अलग-अलग शहरों में ताबड़तोड़ छापेमारी की है. ईडी (ED) की टीमें कई ठिकानों पर एक साथ तलाशी ले रही हैं. यह पूरा एक्शन मनी लॉन्ड्रिंग यानी पैसे के अवैध हेरफेर से जुड़ा हुआ है.


  • सूत्रों के मुताबिक, एजेंसी ने पंजाब के लुधियाना और जालंधर, उत्तर प्रदेश के बरेली, साथ ही दिल्ली-नोएडा क्षेत्र में कुल 6 ठिकानों पर सर्च ऑपरेशन शुरू किया है. जिन जगहों पर छापेमारी की जा रही है, उनमें घर और कारोबारी दफ्तर दोनों शामिल हैं. ये ठिकाने उन लोगों और संस्थाओं से जुड़े बताए जा रहे हैं, जिनका नाम हैम्पटन स्काई रियल्टी लिमिटेड मामले की जांच में सामने आया है.

    किस मामले में हो रही जांच?
    यह पूरा एक्शन मनी लॉन्ड्रिंग यानी पैसे के अवैध हेरफेर से जुड़े मामले की जांच के तहत हुआ. ईडी ने इस केस में प्रिवेंशन ऑफ मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट (PMLA) के तहत कार्रवाई की है. एजेंसी ने पहले की पूछताछ में मिले इनपुट के आधार पर यह कदम उठाया. इस छापेमारी का मुख्य मकसद अहम दस्तावेजों के साथ कई डिजिटल सबूत जुटाना था.

    पहले हो चुकी है संजीव अरोड़ा की गिरफ्तारी
    इस मामले में ED पहले ही AAP नेता संजीव अरोड़ा को गिरफ्तार कर चुकी है. जांच एजेंसी का कहना है कि मामले में कई वित्तीय लेनदेन और कारोबारी कड़ियों की पड़ताल की जा रही है. इसी सिलसिले में अब फॉलो-अप सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है, ताकि पहले मिले सुरागों को और मजबूत किया जा सके.

    Share:

  • मोदी कैबिनेट में बड़े बदलाव की चर्चा तेज, राज्यसभा चुनाव के बाद हो सकता है फेरबदल

    Tue Jun 9 , 2026
    नई दिल्ली। आगामी राज्यसभा चुनावों (Upcoming Rajya Sabha Elections) के बीच केंद्र की एनडीए सरकार में कैबिनेट विस्तार (Cabinet Expansion) और फेरबदल की अटकलें तेज हो गई हैं। राजनीतिक गलियारों में चर्चा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) की टीम में बड़े स्तर पर बदलाव देखने को मिल सकते हैं। सूत्रों के हवाले से […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved