बड़ी खबर

पंजाब कैबिनेट में मंत्री पद से आप मंत्री फौजा सिंह सरारी का इस्तीफा


चंडीगढ़ । आम आदमी पार्टी नेता (AAP Leader) फौजा सिंह सरारी (Fauja Singh Sarari) ने शनिवार को पंजाब कैबिनेट में मंत्री पद से (From the post of Minister in Punjab Cabinet) इस्तीफा दे दिया (Resigned) । सूत्रों के अनुसार फौजा सिंह सरायरी ने निजी कारणों का हवाला देते हुए इस्तीफा दे दिया। उन्होंने कहा कि वह पार्टी के वफादार सिपाही हैं और रहेंगे। शनिवार (7 जनवरी 2023) की शाम 5 बजे से पहले राजभवन में सादे कार्यक्रम में नए मंत्री को शपथ दिलाए जाने की संभावना है। सूत्रों के मुताबिक पंजाब कैबिनेट में बड़ा फेरबदल होने की संभावना है और नए चेहरों को मौका मिल सकता है।


फौजा सिंह के इस्तीफे के तुरंत बाद, आम आदमी पार्टी सरकार ने मंत्रिमंडल विस्तार करने का फैसला किया है। भगवंत मान सरकार के सूत्रों का कहना है कि विस्तार शनिवार दोपहर बाद होगा और पंजाब के राज्यपाल से पहले ही समय मांगा जा चुका है। जबरन वसूली में ऑडियो क्लिप वायरल होने के महीनों बाद पंजाब के बागवानी मंत्री फौजा सिंह सरारी ने मंत्रिमंडल से इस्तीफा दे दिया। हालांकि इस्तीफे के पीछे उन्होंने निजी कारणों का हवाला दिया है।

वहीं, राजभवन में सामान्य आयोजन के दौरान कैबिनेट विस्तार हो सकता है। फिलहाल पंजाब कैबिनेट में मुख्यमंत्री और 13 मंत्री हैं। कैबिनेट में अब 4 मंत्रियों की जगह खाली है। कैबिनेट से नॉन-परफॉर्मर मंत्रियों को बाहर का रास्ता दिखाया जा सकता है, जबकि नए चेहरों की एंट्री हो सकती है। जानकारी के मुताबिक, कई मंत्रियों के विभाग बदले जा सकते हैं। सूत्रों के मुताबिक शनिवार शाम 5 बजे से पहले राज्यपाल निवास में एक प्रोग्राम का आयोजन होना है। संभावना है कि इस कार्यक्रम में मंत्रियों को शपथ दिलाई जा सकती है।

पंजाब के बागवानी मंत्री फौजा सिंह सरारी का ऑडियो क्लिप सितंबर 2022 में वायरल हुआ था, जिसमें वह ठेकेदारों से जबरन वसूली को लेकर बात कर रहे थे। इस मामले में आम आदमी पार्टी ने फौजा सिंह सरारी को कारण बताओ नोटिस जारी कर 28 दिन का वक्त भी दिया था लेकिन, फौजा सिंह ने मामले में कोई जवाब नहीं दिया। ऐसे में संभावना जताई जा रही थी कि उनके खिलाफ ऐक्शन लिया जा सकता है।

Share:

Next Post

अमेरिका की डेल्टा एयरलाइंस उड़ानों में मुफ्त वाई-फाई सेवा प्रदान करेगी

Sat Jan 7 , 2023
न्यूयॉर्क । अमेरिका की डेल्टा एयरलाइंस (America’s Delta Airlines) फरवरी 2023 से (From February 2023) अपनी अधिकांश अमेरिकी उड़ानों में (In Most of its US Flights) मुफ्त वाई-फाई सेवा (Free WiFi Service) प्रदान करेगी (Will Offer)। एयरलाइंस के सीईओ बैस्टियन ने सीईएस प्रौद्योगिकी व्यापार शो में इस बात की घोषणा की। बैस्टियन ने कहा कि […]