बड़ी खबर

राष्ट्रपति चुनाव पर AAP ने खोले पत्ते, कहा- द्रौपदी मुर्मू का सम्मान, लेकिन…


नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी (AAP) की राजनीतिक सलाहकार समिति (PAC) की शनिवार दोपहर में हुई बैठक में राष्ट्रपति चुनाव में उम्मीदवार के समर्थन पर फैसला हो गया है। पार्टी ने चुनाव ने विपक्ष के राष्ट्रपति उम्मीदवार यशवंत सिन्हा को समर्थन करने का फैसला किया है।

आम आदमी पार्टी के नेता और राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने कहा कि पार्टी राष्ट्रपति चुनाव में विपक्ष के प्रत्याशी यशवंत सिन्हा का समर्थन करेगी। उन्होंने कहा, ‘हम द्रौपदी मुर्मू का सम्मान करते हैं लेकिन हम यशवंत सिन्हा के लिए वोट करेंगे।’


सोमवार को होगी राष्ट्रपति चुनाव की वोटिंग
बैठक में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और पीएसी के अन्य सदस्य शामिल होंगे, जिनमें उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया, राज्यसभा सांसद संजय सिंह, पंजाब के सांसद राघव चड्ढा और विधायक आतिशी शामिल हुए। आपको बता दें कि राष्ट्रपति चुनाव के लिए मतदान सोमवार को होगा। आप एकमात्र गैर-भाजपा, गैर-कांग्रेसी पार्टी है जिसकी दो राज्यों- दिल्ली और पंजाब में सरकारें हैं। दोनों राज्यों से आप के 10 राज्यसभा सांसद हैं, जिनमें तीन दिल्ली से हैं। साथ ही, पार्टी के पंजाब में 92, दिल्ली में 62 और गोवा में दो विधायक हैं।

Share:

Next Post

Xiaomi ने दिया बड़ा झटका! जल्द बंद होने वाला सबसे पतला और हल्का 5G फोन

Sat Jul 16 , 2022
नई दिल्ली। Xiaomi जल्द ही भारत में एक नया स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। खबर है कि कंपनी देश में Xiaomi 12 Lite को पेश करने वाली है जिसके साथ ही वो Mi 11 Lite को भारत में बंद कर सकती है। टिपस्टर पारस गुगलानी के अनुसार, Xiaomi 12 Lite जल्द ही […]