img-fluid

SBI ने अमेरिका के टेक्सस में खोली पहली ब्रांच, बैंकिंग सब्सिडरी SBIC का किया विस्तार

November 08, 2026

नई दिल्ली। स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) ने टेक्सस के नॉर्थ डलास स्थित फ्रिस्को में SBIC बैंक की एक नई ब्रांच खोलकर अमेरिका में अपनी बैंकिंग सब्सिडरी का विस्तार किया है। SBI के चेयरमैन सी.एस. सेट्टी द्वारा शुरू की गई ये ब्रांच, कैलिफोर्निया के बाहर इस सब्सिडरी का पहला ऑफिस है। इसके साथ ही, अमेरिका में बैंक की कुल ब्रांच की संख्या अब 7 से बढ़कर 8 हो गई है।

इस मौके पर ह्यूस्टन में भारत के कॉन्सुलेट जनरल डी. सी. मंजूनाथ और फ्रिस्को के मेयर मार्क हिल भी मौजूद रहे। तेजी से बढ़ते नॉर्थ डलास एरिया में स्थित फ्रिस्को की ये नई ब्रांच रिटेल और कमर्शियल बैंकिंग सर्विस की पूरी सीरीज मुहैया कराने के लिए तैयार की गई है। इनमें पर्सनल और बिजनेस डिपॉजिट, कमर्शियल लोन और इंटरनेशनल रेमिटेंस शामिल हैं। इन सर्विस को खासतौर पर नॉर्थ टेक्सस के आम लोगों, प्रोफेशनल्स, ऑन्त्रेप्रेन्यॉर्स और कॉरपोरेट यूनिट्स के लिए तैयार किया गया है।


  • SBI के चेयरमैन सी.एस. सेट्टी ने कहा, “SBIC बैंक की टेक्सस ब्रांच का उद्घाटन स्टेट बैंक की अंतरराष्ट्रीय विकास यात्रा में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर है।” उन्होंने बताया कि भौगोलिक विस्तार का ये कदम दोनों देशों के व्यापक आर्थिक लक्ष्यों के अनुरूप है। उन्होंने कहा कि कैलिफोर्निया के बाहर एसबीआई विस्तार रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण बाजारों में अपनी उपस्थिति मजबूत करने की हमारी प्रतिबद्धता को दर्शाता है। इसके जरिए हम स्थानीय समुदायों और भारतीय प्रवासियों की सेवा करेंगे तथा व्यक्तियों और व्यवसायों की बैंकिंग जरूरतों को पूरा करने में मदद करेंगे।”

    ह्यूस्टन में भारत के कॉन्सुलेट जनरल डी. सी. मंजूनाथ ने भारत-अमेरिका आर्थिक और वाणिज्यिक संबंधों को मजबूत करने के साथ-साथ नॉर्थ टेक्सस में तेजी से बढ़ रहे भारतीय प्रवासी समुदाय के लिए फाइनेंशियल कनेक्टिविटी बढ़ाने में इस ब्रांच की भूमिका पर प्रकाश डाला। कैलिफोर्निया स्थित अपनी सब्सिडरी कंपनी के 8 ब्रांचों के अलावा एसबीआई की अमेरिका में मजबूत प्रत्यक्ष उपस्थिति भी है। स्टेट बैंक ऑफ इंडिया न्यूयॉर्क, शिकागो और लॉस एंजिल्स में फुल-सर्विस ब्रांचों के साथ-साथ वॉशिंगटन में एक रिप्रेजेंटेटिव ऑफिस ऑपरेट करता है।

    Share:

  • सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved