खेल देश भोपाल न्यूज़ (Bhopal News) मध्‍यप्रदेश

अ.भा. सिविल सेवा हॉकी प्रतियोगिता में वन विभाग से 7 खिलाड़ियों का हुआ चयन

भोपाल। अखिल भारतीय सिविल सेवा हॉकी प्रतियोगिता (All India Civil Services Hockey Competition) में वन विभाग  (Forest department) से 7 प्रतिभागियों का चयन हुआ है। वन मंत्री डॉ. कुंवर विजय शाह ने वन विभाग के हॉकी प्रतिभागियों को शुभकामनाएँ दी। उन्होंने कहा है कि सिविल सेवा हॉकी प्रतियोगिता में चयनित खिलाड़ी प्रदेश का गौरव बढ़ायेंगे।



हरियाणा के कुरूक्षेत्र में 23 से 30 सितम्बर 2021 तक चलने वाली हॉकी प्रतियोगिता में मतीन खान, महेन्द्र पाया, अशोक ईसा, मुकेश कुमारे, भूपेन्द्र ठाकुर और अर्पित मिश्रा के अलावा एक महिला खिलाड़ी श्रीमती सरिता श्रीवास्तव शिरकत करेंगी। यह प्रतियोगिता हर साल आयोजित की जाती है। उल्लेखनीय है कि 30 साल बाद महिला हॉकी की ट्रायल हुई, जिसमें भोपाल से सरिता श्रीवास्तव का चयन हुआ है।

Share:

Next Post

दिव्यांगता को कमजोरी नहीं ताकत बनाएँ : राज्यपाल पटेल

Fri Sep 17 , 2021
भोपाल। राज्यपाल मंगुभाई पटेल (Governor Mangubhai Patel) ने कहा है कि दिव्यांगता (disability) को कमजोरी नहीं ताकत बनाएँ। कोई भी शारीरिक कमजोरी कभी भी आत्म-विश्वास से बड़ी नहीं होती है। उन्होंने प्राचीन और आधुनिक भारत (modern india) के दिव्यांगजनों की उपलब्धियों का उल्लेख करते हुए बताया कि अष्टावक्र गीता के रचेयता मुनि अष्टावक्र का शरीर […]