img-fluid

कोलकात में अभिषेक बनर्जी का दफ्तर सील, बेसमेंट समेत तीन फ्लोर कराए गए खाली

September 04, 2026

कोलकाता। पश्चिम बंगाल फायर डिपार्टमेंट ने शुक्रवार को मध्य कोलकाता की एक ऊंची इमारत के बेसमेंट, छठे और सातवें फ्लोर को खाली करने का आदेश दिया। इस बिल्डिंग में टीएमसी नेता अभिषेक बनर्जी का ऑफिस है। अधिकारी के मुताबिक, फायर सेफ्टी के पर्याप्त इंतजाम नहीं मिलने के कारण यह कार्रवाई की गई है। विभाग के अनुसार, इमारत का फायर सेफ्टी सर्टिफिकेट 10 अगस्त को खत्म हो चुका था। जांच में फायर फाइटिंग सिस्टम, आपात निकासी मार्ग और फायर अलार्म से जुड़ी खामियां सामने आने के बाद यह कार्रवाई की गई है।

यह आदेश अभिषेक बनर्जी के कामाक स्ट्रीट स्थित ऑफिस में तोड़फोड़ की घटना के एक दिन बाद आया है। टीएमसी ने इस हमले के लिए भारतीय जनता पार्टी से जुड़े लोगों को जिम्मेदार ठहराया था, जबकि सत्ताधारी पार्टी ने इन आरोपों से इनकार किया है।


  • बता दें कि करीब एक हफ्ते पहले अधिकारियों ने इसी बिल्डिंग से टीएमसी का एक ‘अवैध’ होर्डिंग हटाया था। उस दौरान अभिषेक बनर्जी के निजी सुरक्षाकर्मियों, उनके समर्थकों और पार्टी के कुछ नेताओं की पुलिस तथा कोलकाता म्युनिसिपल कॉरपोरेशन के अधिकारियों के साथ झड़प हुई थी।

    शुक्रवार को की गई कार्रवाई को लेकर एक फायर अधिकारी ने पीटीआई को बताया कि ऊंची इमारत के बेसमेंट में फायर सेफ्टी का कोई इंतजाम नहीं मिला। इसके बाद हमने बिल्डिंग के मालिक को कारण बताओ नोटिस भेजा और उन्हें 48 घंटे की समय-सीमा दी। तय समय में कोई जवाब नहीं मिला और समय-सीमा खत्म होने के बाद बेसमेंट, छठे और सातवें फ्लोर को खाली करने का नोटिस जारी किया गया है। बेसमेंट में फायर सेफ्टी के इंतजाम नहीं होने पर आग लगने की स्थिति में बड़ी दुर्घटना हो सकती है।

    अधिकारी के मुताबिक, परिसर का फायर सेफ्टी सर्टिफिकेट 10 अगस्त को ही खत्म हो गया था और उसका नवीनीकरण नहीं कराया गया था। शुक्रवार को बिल्डिंग मालिक को भेजे गए नोटिस में विभाग ने स्पष्ट किया कि जब तक फायर सेफ्टी से जुड़ी कमियों को दूर नहीं किया जाता और वैध प्रमाणपत्र हासिल नहीं किया जाता, तब तक बेसमेंट, छठे और सातवें फ्लोर का इस्तेमाल नहीं किया जा सकेगा।

    सोमवार को पुलिस और फायर अधिकारियों की संयुक्त टीम ने बिल्डिंग के हर फ्लोर पर फायर सेफ्टी इंतजामों की जांच की थी। नोटिस के अनुसार, जांच में सातवें फ्लोर पर आग बुझाने के पर्याप्त इंतजाम नहीं मिले। इसके अलावा आपात स्थिति में बाहर निकलने के लिए कोई निर्धारित रास्ता नहीं था और फायर अलार्म सिस्टम में भी खामियां पाई गईं।

    Share:

  • सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved